{"_id":"64ec1522688fe608a5076c64","slug":"utility-vehicle-accident-in-uttarkashi-taking-15-16-children-to-school-fell-into-the-ditch-injured-read-more-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi: 15-16 बच्चों को लेकर स्कूल जा रही यूटिलिटी खाई में गिरी, चीख-पुकार मचते ही बचाने के लिए दौड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi: 15-16 बच्चों को लेकर स्कूल जा रही यूटिलिटी खाई में गिरी, चीख-पुकार मचते ही बचाने के लिए दौड़े लोग
Mon, 28 Aug 2023 09:16 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, बडकोट ( उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बडकोट ( उत्तरकाशी)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 28 Aug 2023 09:16 AM IST
सार
उत्तरकाशी धराली गांव के पास यूटिलिटी वाहन अचानक पलट कर 50 मीटर नीचे खाई में गिर गया। वाहन के दुर्घनाग्रस्त होते ही चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनते ही ग्रामीण बच्चों को बचाने के लिए दौड़े।
विज्ञापन
वाहन पलटा
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तरकाशी तहसील बडकोट क्षेत्र में राजगढी के पास एक यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस वाहन में 15-16 बच्चे सवार थे, जिन्हें लेकर यूटिलिटी स्कूल छोड़ने जा रही थी। वाहन पलटते ही 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
सोमवार सुबह राजगढी के पास एक स्कूल बस पलटने की सूचना मिलते ही 108 आपातकालीन सेवा तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इससे पहले वाहन के खाई में गिरते ही चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनते ही ग्रामीण बचाने के लिए दौड़े। बच्चों को सुरक्षित निकाला गया। गनीमत रही कि बड़ा हादसे होने से टल गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Exclusive: पौड़ी के अशासकीय स्कूलों में नियुक्तियों में मिली गड़बड़ी, ऐसे हुआ पूरा 'खेल'
विज्ञापन
कुछ बच्चों को चोटें आई है। जिनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। स्कूल जा रहे सभी बच्चे बनाल पट्टी के थानकी और भानी गांव के हैं। हादसे के बाद से बच्चे डरे हुए हैं।