{"_id":"6382ac480e9ebc73015d5c30","slug":"utet-result-declared-only-21-percent-candidates-passed-uttarakhand-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"UTET Result Declared: उत्तराखंड यूटीईटी का रिजल्ट घोषित, महज 21 प्रतिशत अभ्यर्थी पास, यहां देखें परीक्षाफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UTET Result Declared: उत्तराखंड यूटीईटी का रिजल्ट घोषित, महज 21 प्रतिशत अभ्यर्थी पास, यहां देखें परीक्षाफल
Sun, 27 Nov 2022 05:46 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 27 Nov 2022 05:46 AM IST
सार
उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा प्रथम एवं द्वितीय 30 सितंबर को आयोजित की गई थी। परीक्षा प्रदेश के 29 शहरों में बने 139 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में हुई थी। प्रथम पाली में यूटीईटी प्रथम व दूसरी पाली में यूटीईटी द्वितीय की परीक्षा हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने शनिवार को उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) प्रथम और द्वितीय का परीक्षाफल जारी कर दिया है। इस बार यूटीईटी प्रथम व द्वितीय में 51386 अभ्यर्थी शामिल हुए थे जिनमें महज 11047 (करीब 21 प्रतिशत) ही पास हो सके।
विज्ञापन
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा संचालित उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा प्रथम एवं द्वितीय 30 सितंबर को आयोजित की गई थी। परीक्षा प्रदेश के 29 शहरों में बने 139 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में हुई थी। प्रथम पाली में यूटीईटी प्रथम व दूसरी पाली में यूटीईटी द्वितीय की परीक्षा हुई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...UKSSC पेपर लीक मामला: धामी सरकार की बड़ी कार्रवाई, कुर्क होगी हाकम सिंह की अवैध संपत्ति, चलेगा बुलडोजर
विज्ञापन
सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि यूटीईटी प्रथम में 29545 पंजीकृत थे जिनमें 25092 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 4903 उत्तीर्ण हो गए। परीक्षाफल 19.54 प्रतिशत रहा। यूटीईटी द्वितीय में 30755 पंजीकृत थे जिनमें 26294 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 6144 उत्तीर्ण हुए। परीक्षाफल 23.37 प्रतिशत रहा। बोर्ड सचिव ने बताया कि अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर परीक्षाफल देख सकते हैं।