फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uterine cancer in women will no longer be incurable: Dr. Rawat

महिलाओं में गर्भाशय कैंसर अब नहीं होगा लाइलाज : डॉ. रावत

Thu, 26 Feb 2026 07:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
Uterine cancer in women will no longer be incurable: Dr. Rawat
- प्रदेश में 14 वर्ष की शत-प्रतिशत बालिकाओं को लगेगा एचपीवी टीका
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि महिलाओं में गर्भाशय कैंसर अब लाइलाज नहीं है। महिलाओं में तेजी से फैलने वाली इस गंभीर बीमारी की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रव्यापी वैक्सीनेशन अभियान संचालित किया जा रहा है। इसका शुभारंभ 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अजमेर से करेंगे।
राज्य सरकार ने भी एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन के लिए प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर तैयारियां कर दी है। सूबे की महिलाओं को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर जैसे गंभीर रोग के खतरे से सुरक्षित करने के लिए प्रदेशभर में वृहद स्तर पर एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान संचालित किया जाएगा। इसके तहत 14 वर्ष आयु वर्ग की शत-प्रतिशत बालिकाओं को एचपीवी का निःशुल्क टीका लगाया जाएगा। अभी तक यह टीका निजी अस्पतालों में चार हजार प्रति डोज की कीमत पर उपलब्ध था लेकिन केंद्र सरकार की ओर से अब इसे पात्र बालिकाओं को पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन

डॉ. रावत ने बताया कि टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर प्रदेशभर के सभी जिला एवं ब्लॉक स्तर पर पुख्ता तैयारियां कर दी गई है। जिसके तहत डॉक्टरों, नर्सों, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है। विभागीय अधिकारियों को वैक्सीन की उपलब्धता, कोल्ड-चेन व्यवस्था और रिपोर्टिंग सिस्टम को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। उन्होंने सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को अपने जिलों में टीकाकारण को लेकर व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed