फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Urmila was arrested to keep her away from narco test: Congress

नार्को टेस्ट से दूर रखने के लिए की उर्मिला की गिरफ्तारी : कांग्रेस

Tue, 27 Oct 2026 12:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Urmila was arrested to keep her away from narco test: Congress
देहरादून। अंकिता प्रकरण में कांग्रेस ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने आरोप लगाया कि उर्मिला सनावर को नार्को टेस्ट से दूर रखने के लिए गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने दावा किया कि उर्मिला के खिलाफ करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

अपने कैंप कार्यालय में मीडिया से वार्ता में उन्होंने कहा, भाजपा को आशंका है कि नार्को टेस्ट में उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर से पूछताछ के दौरान अंकिता प्रकरण में कथित वीआईपी से जुड़े तथ्य सामने आ सकते हैं। ऐसे में पूरे देश की राजनीति में बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है। कहा, इसी के चलते उर्मिला सनावर को साजिश के तहत जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि सीबीआई यह सुनिश्चित करे कि उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर का नार्को टेस्ट कराया जाए, ताकि मामले से जुड़ा सच सामने आ सके। धस्माना ने कहा, जब तक अंकिता प्रकरण में सामने आए तमाम सवालों के जवाब नहीं मिलते, तब तक न्याय की प्रक्रिया अधूरी रहेगी। कांग्रेस इस मामले को लेकर सड़क से सदन तक अपनी लड़ाई जारी रखेगी। ------------
विज्ञापन
विज्ञापन

नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारी क्यों
प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के समय पर सवाल उठाते हुए कहा कि 23 अक्तूबर को उर्मिला ने अदालत में नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए सहमति दी थी। इसके बाद 25 अक्तूबर को उन्हें एक अन्य मामले में गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि 26 अक्तूबर को मामले में आगे की न्यायिक प्रक्रिया होनी थी। गरिमा ने सवाल उठाया कि जब उर्मिला सनावर नार्को टेस्ट के लिए सहमत हो चुकी थी और कथित वीआईपी से जुड़े आरोपों की जांच का मुद्दा सामने था, तो उनकी गिरफ्तारी के समय को लेकर सरकार सवालों के घेरे में है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उर्मिला की गिरफ्तारी से कथित वीआईपी की भूमिका की जांच किसी भी तरह प्रभावित तो नहीं होगी। कहा कि यदि उर्मिला के खिलाफ किसी अन्य मामले में शिकायत दर्ज हुई है तो उसकी कानून के अनुसार निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। लेकिन इस जांच और अंकिता हत्याकांड से जुड़े सवालों की जांच को स्वतंत्र एवं पारदर्शी रखना सरकार की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed