फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UPSC final result 2023 former DGP Daughter Kuhoo Garg will become IPS from Athlete

UPSC Final Result: पूर्व डीजीपी की बेटी कुहू ने ऐसे तय किया खेल के मैदान से यूपीएससी तक का सफर, बनेंगी आईपीएस

Tue, 16 Apr 2024 10:14 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 16 Apr 2024 10:14 PM IST
सार

यूपीएससी से पहले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कुहू ने एशियाई चैंपियनशिप के साथ ही ओपन कैटेगरी के कई मेडल अपने नाम कर देश का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन
UPSC final result 2023 former DGP Daughter Kuhoo Garg will become IPS from Athlete
कुहू गर्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से मंगलवार को जारी परिणाम में अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी व पूर्व डीजीपी अशोक कुमार की बेटी कुहू गर्ग ने 178वीं रैंक हासिल की है। इसके साथ ही कुहू ने खेल के मैदान से यूपीएससी तक का सफर तय कर लिया है।

विज्ञापन
 

UPSC CSE 2023 Final Result: यूपीएससी में चमके उत्तराखंड के सितारे, होनहारों ने ऐसे पाई सफलता

विज्ञापन

कुहू ने स्कूली शिक्षा देहरादून के एक निजी विद्यालय से पूरी की है। स्नातक की पढ़ाई उन्होंने दिल्ली के एसआरसीसी कॉलेज से की है। यूपीएससी से पहले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कुहू ने एशियाई चैंपियनशिप के साथ ही ओपन कैटेगरी के कई मेडल अपने नाम कर देश का नाम रोशन किया है।

उन्होंने बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग सेन के साथ मिलकर भी कई पदक जीते हैं। उनके पिता अशोक कुमार उत्तराखंड कॉडर के आईपीएस रहे हैं। जबकि मां डाॅ. अलकनंदा अशोक पंतनगर विवि में डीन हैं। कुहू ने अपने खेल से 34वीं श्रेष्ठ वर्ल्ड रैंकिंग के साथ देश की नंबर वन रैंक भी हासिल की है। उनके खाते में 19 अंतरराष्ट्रीय व 56 नेशनल मैडल भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed