फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UPSC CSE Result 2022 Uttarakhand Many Cndidates Selected for IAS

UPSC CSE Result 2022: उत्तराखंड के युवाओं की धमक, रुद्रपुर की गरिमा की सबसे ज्यादा 39वीं रैंक

Tue, 23 May 2023 07:44 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 May 2023 07:44 PM IST
सार

सिविल सेवा परीक्षा में राज्य के युवाओं की भागीदारी इस साल भी अच्छी रही। रुद्रपुर की ईश्वर कॉलोनी निवासी गरिमा ने पहले ही प्रयास में आईएएस की परीक्षा में 39 वी रैंक प्राप्त की।

विज्ञापन
UPSC CSE Result 2022 Uttarakhand Many Cndidates Selected for IAS
परिजनों के साथ गरिमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में इस बार भी उत्तराखंड के होनहारों ने नाम रोशन किया है। खबर लिखे जाने तक परीक्षा में राज्य के कुछ युवाओं के सफल होने की जानकारी सामने आई है। इनकी संख्या और अधिक हो सकती है।

विज्ञापन


रुद्रपुर की ईश्वर कॉलोनी निवासी गरिमा ने पहले ही प्रयास में आईएएस की परीक्षा में 39 वी रैंक प्राप्त की। इनके पिता बिपिन नरूला एक पैथोलॉजी लैब में प्रबंधक हैं व माता शारदा नरूला गृहणी हैं। गरिमा ने वर्ष 2017 में सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में उधम सिंह नगर जिला टॉप भी किया था।
विज्ञापन


UPSC CSE Result 2022 Out: उत्तराखंड की कल्पना का IAS के लिए हुआ चयन, पाई 102वीं रैंक
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल सेवा परीक्षा में राज्य के युवाओं की भागीदारी इस साल भी अच्छी रही। परीक्षा में दून निवासी मुकुल जमलोकी ने चौथी बार सफलता पाई, उन्होंने 161वीं रैंक हासिल की है। वर्तमान में वे सीएजी कार्यालय कोलकाता में डिप्टी अकाउंटेंट जनरल के पद पर कार्यरत हैं। बागेश्वर में गरुड़ निवासी कल्पना पांडे की 102 रैंक आई है। 

वहीं, मूलरूप से पिथौरागढ़ व वर्तमान में दून निवासी हिमांशु सामंत ने परीक्षा में 348वीं रैंक हासिल की है। मसूरी निवासी माधव भारद्वाज ने सिविल सेवा परीक्षा में 536वीं रैंक हासिल की है। इससे पहले उन्होंने यूपीपीसीएस परीक्षा में सफलता अर्जित की थी। वह वर्तमान में शामली में तहसीलदार के पद पर कार्यरत हैं। देर रात तक रिजल्ट सामने आने का सिलसिला जारी था।

बिना कोचिंग लिए तीसरे प्रयास में दीक्षिता बनी आईएएस अधिकारी

बिना कोचिंग लिए तीसरे प्रयास में हल्द्वानी पीलीकोठी निवासी दीक्षिता जोशी ने यूपीएससी परीक्षा में 58वीं रैंक हासिल कर आईएएस अधिकारी बनकर देशभर में प्रदेश और जिले का मान बढ़ाने का काम किया है। दीक्षिता की माता दीपा जोशी पहाड़पानी के खीमराम आर्य राजकीय इंटर कॉलेज में हिंदी विषय की प्रवक्ता है और पिता आईके जोशी नैनीताल बीडी पांडे अस्पताल में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed