फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uproar over couple making objectionable video shoot at Har Ki Pauri priests chased them away Haridwar News

Haridwar: घाट खाली कराया..नाच-गाना किया शुरू...फिर युगल की इस हरकत को देख टूटा तीर्थ पुरोहितों के सब्र का बांध

Wed, 01 May 2024 02:58 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार
माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 01 May 2024 02:58 PM IST
सार

हरकी पैड़ी क्षेत्र में एक युगल की हरकत को देख बवाल हो गया। तीर्थपुरोहितों के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Uproar over couple making objectionable video shoot at Har Ki Pauri priests chased them away Haridwar News
हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरकी पैड़ी क्षेत्र में समूह में आए एक युगल को अश्लील वीडियो शूट करना भारी पड़ गया। इस दौरान घाट पर मौजूद तीर्थ पुरोहितों ने इसका विरोध करते हुए युगल को वहां से खदेड़ा। घटना मंगलवार दोपहर दो बजे की है। हरकी पैड़ी क्षेत्र में एक समूह में युवक-युवतियां आए।

विज्ञापन


सबसे पहले उन्होंने घाट खाली कराया। इसके बाद नाच-गाना शुरू कर दिया। यहां तक तो ठीक चला, लेकिन जब अर्धनग्न साड़ी पहनी एक युवती और युवक आपस में आलिंगन करने लगे तो पुरोहितों ने इसका विरोध कर युगल को वहां से भगाया।

विज्ञापन

गंगा घाट पर नृत्य और अश्लीलता को लेकर कई बार हुआ विवाद

हरकी पैड़ी क्षेत्र में गंगा घाट पर श्रीगंगा सभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता निरंतर निगरानी करते हैं। इसके बाद के घाटों पर कोई नजर नहीं रखता है। हालत यह है कि कई बार कांवड़ पटरी और गंगा के अन्य घाटों पर युगल बैठे मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


कश्यप घाट पर बीते दिनों एक युवक और युवती के बीच विवाद हो गया। मौके पर मौजूद कुछ श्रद्धालु और दुकानदारों ने युवती को गंगनहर में कूदने से बचाया। इसी तरह गोविंद घाट पर बीते माह वहां के निवासियों ने एक युवक और युवती को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा।
 

Trending Videos

घटनाएं हर रोज, लेकिन पुलिस बेखबर
गंगा घाटों पर पुलिस और प्रशासन की नजर पूरी तरह बेखबर रहती है। मंगलवार को जिस घाट पर अश्लील घटना हुई। वहां पर पुरोहितों ने मामला संभाला। करीब आधे घंटे की बहस के बीच कोई भी नहीं आया जो इस मामले को शांत करा सके। महज पांच सौ मीटर दूर पुलिस का हाल यह रहा कि उन्हें पता भी नहीं चला कि किसी घाट पर कुछ भीड़ जुटी है या कोई बवाल हो रहा है।

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2024:  आज से पीआरडी जवानों की होगी तैनाती, यात्रा के लिए परिवहन विभाग ने बदली चेकपोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed