फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uproar over abusive comments on paigambar sahab.

पैगंबर पर की गई अभद्र टिप्पणी से हरिद्वार में हंगामा, पुलिस तैनात

Sun, 17 Jan 2016 01:07 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 17 Jan 2016 01:07 PM IST
विज्ञापन
uproar over abusive comments on paigambar sahab.

पैगंबर मोहम्मद साहब एवं अल्लाह को लेकर व्हाट्सएप पर की गई टिप्पणी से हरिद्वार के ज्वालापुर और कनखल में तनाव बना हुआ है। एसएसपी के निर्देश पर एसओजी पोस्ट डालने वाले शरारती तत्व की धरपकड़ में जुट गई है। एलआईयू, स्पेशल ब्रांच भी मामले पर नजर रखे हुए हैं।

विज्ञापन


हरिद्वार में कनखल क्षेत्र के गांव जमालपुर के रहने वाले युवक तौहिद व्हाट्सएप पर बने एक ग्रुप का सदस्य है। पड़ोस के गांव बहादरपुर जट्ट का एक युवक ग्रुप का एडमिन है। शुक्रवार को एक युवक ने ग्रुप में पैगंबर मोहम्मद साहब एवं अल्लाह को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी वाला पोस्ट डाल दिया।
विज्ञापन


युवक ने गांववालों को इस बात से अवगत कराया। देर रात ही पूरे मामले में गांव जमालपुर कलां से लेकर ज्वालापुर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई।

एलआईयू एवं स्पेशल ब्रांच हुई एक्टिव

uproar over abusive comments on paigambar sahab.

आनन फानन में आला अफसर सक्रिय हो गए। पुलिस अफसरान ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को रात में शांत किया। सुबह होते ही बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग गुलाममाने मुस्तफा संस्था के बैनर तले एकत्र होकर सीधे ज्वालापुर कोतवाली पहुंच गए।

एसएसपी के निर्देश पर एसओजी पोस्ट डालने वाले शरारती तत्वों की धरपकड़ में जुट गई। उन शरारती तत्वों के मोबाइल फोन तब से स्विच ऑफ चल रहे हैं। इधर, एलआईयू एवं स्पेशल ब्रांच भी एक्टिव हो गई। पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद पूरी स्थिति पर खुफिया एजेंसियां निगाह रखे हुए है।

तनाव को देखते हुए पुलिस ने तुरंत युवक तौहिद की ओर से पोस्ट डालने वाले युवक भानू प्रताप के खिलाफ आईटी एक्ट, धार्मिक भावनाओं को भड़काने समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

चूंकि घटनास्थल कनखल क्षेत्र का है इसलिए मुकदमे को वहां स्थानांतरित किया जाएगा। नगर पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मामले की जांच कोतवाली प्रभारी रानीपुर योगेंद्र सिंह करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed