फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Ruckus After molesting girl in paltan market

Dehradun: पलटन बाजार में युवती से छेड़खानी पर हंगामा, आक्रोशित लोगों ने आरोपी के फड़ के कपड़े जलाए

Tue, 14 Feb 2023 05:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 14 Feb 2023 05:06 PM IST
सार

युवती ने तहरीर देकर बताया कि वह पलटन बाजार में एक दुकान में काम करती है। बगल की दुकान के बाहर उम्मान अपनी फड़ लगाता है। आते-जाते उसे रोज परेशान करता रहता है।

विज्ञापन
Dehradun:  Ruckus After molesting girl in paltan market
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पलटन बाजार में फड़ लगाने वाले युवक ने एक दुकान में काम करने वाली युवती से बदसलूकी और छेड़खानी कर दी। आसपास के व्यापारी और बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे तो युवक कपड़ों का रिंग छोड़कर भाग निकला। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने उसके कपड़ों को आग के हवाले कर दिया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


युवती ने तहरीर देकर बताया कि वह पलटन बाजार में एक दुकान में काम करती है। बगल की दुकान के बाहर उम्मान अपनी फड़ लगाता है। आते-जाते उसे रोज परेशान करता रहता है। अश्लील हरकत करने के साथ ही उसे तंग करता रहता है। आरोप है कि सोमवार सुबह वह दुकान पहुंची तो उस्मान आया और शारीरिक संबंध बनाने की बात कहकर उसका हाथ पकड़ लिया। मना करने पर एसिड फेंकने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन


इससे वह डरकर रोने लगी। युवती को रोते देख आसपास के व्यापारी, बजरंग दल के कार्यकर्ता और अन्य लोग जमा हो गए। इसके बाद आरोपी अपने कपड़े छोड़कर भाग निकला। आक्रोशित लोगों ने उसके कपड़ों को आग के हवाले कर दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और मामला शांत कराया। शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी बोले- अवैध फड़ पर रोक लगे
पलटन बाजार में लग रहे अवैध फड़ों पर दून वैली महानगर व्यापार मंडल ने आक्रोश व्यक्त किया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन ने कहा कि पलटन बाजार में बाहरी लोग फड़ लगा रहे हैं। कई बार विरोध के बावजूद पुलिस और प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है। कई बार फड़ लगाने वाले आपराधिक घटनाएं भी करते हैं। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से अवैध फड़ों पर तत्काल रोक लगाने की मांग उठाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed