फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uproar in the board meeting on the issue of reservation

आरक्षण के मुद्दे पर बोर्ड बैठक में हंगामा

Fri, 29 Nov 2019 02:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
Uproar in the board meeting on the issue of reservation
क्लेमेंट्टाउन बोर्ड बैठक में मौजूद बोर्ड अध्यक्ष ब्रिग्रेडियर सुभाष पनवर।
क्लेमेंटटाउन कैंट की विशेष बोर्ड बैठक में आरक्षण को लेकर हंगामा हुआ। रक्षा मंत्रालय ने बोर्ड में एक सीट एससी-एसटी के लिए आरक्षित करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन मानक के अनुसार संख्या न होने के कारण वार्ड आरक्षित करने की मांग बोर्ड अध्यक्ष व सीईओ ने ठुकरा दी। जिस पर सभासदों ने हंगामा कर किया लेकिन अध्यक्ष की सख्ती के कारण सभी को यह निर्णय मानना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को क्लेमेंटटाउन कैंट की विशेष बोर्ड बैठक अध्यक्ष ब्रिगेडियर सुभाष पनवर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी चुनाव और आरक्षण तय करने को लेकर चर्चा की गई। छावनी परिषदों का कार्यकाल अगले वर्ष 10 फरवरी को पूरा हो रहा है। इससे पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी की जानी है। इसी के तहत विशेष बोर्ड बैठक में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए एक वार्ड आरक्षित करने पर विचार किया गया।
विज्ञापन

सीईओ अभिषेक राठौर ने बोर्ड का समस्त ब्योरा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कैंट क्षेत्र में 22557 मतदाता हैं। जिनमें अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों की संख्या 9.33 प्रतिशत है। जबकि इस वर्ग के लिए वार्ड आरक्षित होने का प्रतिशत 14 होना चाहिए जो कि वर्तमान में नहीं है। इसलिए यहां इस वर्ग के लिए कोई भी वार्ड आरक्षित नहीं किया जा सकता है। इस पर उपाध्यक्ष सुनील कुमार एवं पूर्व उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कंडारी ने कहा कि छावनी परिषद में इस जाति वर्ग के लिए एक वार्ड आरक्षित होना ही चाहिए। उनका समर्थन समस्त सभासदों ने किया। इसे लेकर सचिव एवं सभासदों के बीच बहस होने लगी। काफी देर तक हंगामा होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर अध्यक्ष ने कहा कि छावनी परिषद संविधान के तहत कार्य करता है। संविधान के अनुरूप ही वार्ड का आरक्षण तय किया जाएगा। कहा कि यहां अनुसूचित जाति एवं जनजाति का प्रतिशत मानक 14 के बजाय केवल 9.33 है तो यहां कोई वार्ड आरक्षित नहीं किया जा सकता है। अध्यक्ष के इस निर्णय का पहले तो समस्त निर्वाचित सदस्यों ने विरोध किया, लेकिन बाद में सभी को यह निर्णय मानना पड़ा। बैठक में कर्नल एसके मौली, कर्नल एके सिंह, कर्नल नवीन मिश्रा, उपाध्यक्ष सभासद तासीन अली, रामकिशन यादव, टेक बहादुर, बीना नौटियाल, साहिना अख्तर आदि मौजूद थे।

परिसीमन को लेकर आज होगी बैठक
देहरादून। क्लेमेंटटाउन कैंट में वार्डों का परिसीमन भी होना है। इसके लिए बोर्ड में प्रस्ताव पास कर रक्षा मंत्रालय को भेजा गया है। फिलहाल रक्षा मंत्रालय की ओर से इसको हरी झंडी नहीं मिली है लेकिन संभावना तलाशने के लिए मंत्रालय से अधिकारी को क्लेमेंटटाउन भेजा गया है। वह शुक्रवार को सभासदों, सीईओ व अध्यक्ष के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed