{"_id":"577d7ae74f1c1be42f7fa0e3","slug":"upnl-contract-employee-back-to-work-in-doon-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून अस्पताल में आज से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून अस्पताल में आज से मिलेगी राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 07 Jul 2016 03:11 AM IST
विज्ञापन
दून अस्पताल
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पिछले दस दिनों से हड़ताल कर रहे उपनल संविदाकर्मियों ने काम पर लौटने का निर्णय लिया है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के बाद उन्होंने अपनी हड़ताल टाल दी है। आज से कर्मचारी हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटेंगे। इसके बाद अस्पताल में रजिस्ट्रेशन, बिलिंग और पैथोलॉजी की सेवा सुचारु होने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
राजधानी में दून और दून महिला अस्पताल को एकीकृत कर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल बनाया गया। इसके बाद दोनों अस्पतालों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को मेडिकल कॉलेज में समायोजित कर लिया गया। लेकिन, उन्हें विभागीय संविदा पर लेने के बजाय उपनल के माध्यम से सेवायोजित किया गया।
विज्ञापन
कर्मचारियों का होगा चयन
आक्रोशित कर्मियों ने कहा कि प्रमुख सचिव ने उन्हें वार्ता के दौरान मेडिकल कॉलेज में सृजित पदों के सापेक्ष समायोजित करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद रिक्त पदों पर विज्ञप्ति के माध्यम से कर्मचारियों का चयन किया जाएगा। लेकिन बाद में उन्हें उपनल के माध्यम से ही रखा गया। इसके विरोध में कर्मचारी 27 जून से हड़ताल पर चले गए थे। इससे रजिस्ट्रेशन, बिलिंग और पैथोलॉजी सबसे ज्यादा प्रभावित रही। कुछ दिन पैथोलॉजी सेवा भी ठप रही। वहीं, ओपीडी समेत अन्य व्यवस्थाएं भी पटरी से उतरी रहीं।
विज्ञापन
इनका है कहना
प्रदेश में आपदा की स्थिति और प्राचार्य के आश्वासन के बाद कर्मियों ने हड़ताल समाप्त करने का फैसला किया है। लेकिन जल्द कार्रवाई नहीं होने पर कर्मचारी आगे की रणनीति पर विचार करेंगे।
-दिनेश रावत, शाखाध्यक्ष
उपनल के संविदाकर्मियों ने मेरी बात मानते हुए हड़ताल वापस लेने का फैसला किया है। कर्मियों के इस निर्णय से दून अस्पताल आने वाले हजारों मरीजों को राहत मिलेगी।
-डॉ. प्रदीप भारती गुप्ता, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य