{"_id":"69c29a04bd271790ad019b03","slug":"upcl-md-budiyal-also-given-charge-of-pitkul-md-dehradun-news-c-5-drn1043-929261-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: यूपीसीएल एमडी बुदियाल को पिटकुल एमडी का भी प्रभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: यूपीसीएल एमडी बुदियाल को पिटकुल एमडी का भी प्रभार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पिटकुल के प्रभारी एमडी मेहरबान सिंह बिष्ट के चुनाव ड्यूटी में होने के चलते दी जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। शासन ने पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) के एमडी का प्रभार यूपीसीएल के एमडी गजेंद्र सिंह बुदियाल को सौंप दिया है। पिटकुल के प्रभारी एमडी वर्तमान में चुनाव ड्यूटी में पश्चिम बंगाल गए हुए हैं।
हाईकोर्ट के आदेश के तहत दो सप्ताह पूर्व शासन ने प्रभारी एमडी के पद से पीसी ध्यानी को हटाते हुए उनकी जगह अपर सचिव ऊर्जा मेहरबान सिंह बिष्ट को प्रभारी एमडी बनाया था। चुनाव आयोग ने बिष्ट की ड्यूटी पश्चिम बंगाल के चुनाव में लगा दी। बिष्ट के जाने के बाद यह कुर्सी खाली थी। प्रमुख सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि बिष्ट के लौटने तक फिलहाल पिटकुल एमडी का प्रभार यूपीसीएल के एमडी जीएस बुदियाल को सौंपा गया है। बुदियाल ही वर्तमान में पिटकुल की सभी व्यवस्थाएं देख रहे हैं।