{"_id":"58edbb474f1c1b9d36cf713b","slug":"upcl-confused-on-temporary-connection-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह के विद्युत कनेक्शन पर पुरानी दर से वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह के विद्युत कनेक्शन पर पुरानी दर से वसूली
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 12 Apr 2017 10:59 AM IST
विज्ञापन
बिजली का बिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी समारोह के लिए अब भी अस्थायी कनेक्शन पुरानी दरों पर दिए जा रहे हैं। खुद यूपीसीएल वाले भी नए टैरिफ को लेकर गफलत में हैं। आनलाइन सिस्टम में नया टैरिफ अपडेट न होने से यह स्थिति बन रही है। इससे यूपीसीएल को प्रदेशभर में लाखों रुपये का नुकसान झेलना पड़ सकता है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में नया विद्युत टैरिफ एक अप्रैल से लागू हो चुका है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने इस बार शादी व अन्य समारोहों के लिए दिए जाने वाले अस्थायी कनेक्शन की प्रक्रिया और विद्युत दरों में परिवर्तन किया है।
विज्ञापन
दरअसल, पिछले वित्तीय वर्ष तक यह व्यवस्था थी कि अलग-अलग विद्युत भार क्षमता के कनेक्शन के लिए प्रतिदिन के हिसाब से निश्चित धनराशि एकमुश्त यूपीसीएल में जमा करानी होती थी।
विज्ञापन
इसमें उपभोक्ता तय दिनों में कितनी भी यूनिट बिजली खर्च कर सकता था। इसके लिए उपभोक्ता को अतिरिक्त भुगतान नहीं करना होता था। इससे यूपीसीएल पर जो वित्तीय भार बढ़ रहा था, वह भी टैरिफ की दरों में वृद्धि के रूप में आम उपभोक्ताओं को ही भुगतान पड़ता था। इस बार आयोग ने एकमुश्त धनराशि की व्यवस्था को समाप्त कर दिया है।
आयोग के सचिव नीरज सती ने बताया कि इस बार नए टैरिफ में शादी ब्याह आदि के समारोह के लिए अस्थायी कनेक्शन पर मीटर लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। अगर मीटर प्रीपेड नहीं है तो एक हजार रुपये उपभोग सिक्योरिटी और कॉमर्शियल के लिए तय विद्युत दर में प्रति यूनिट 25 प्रतिशत की राशि को जोड़कर भुगतान करना होगा।
उधर, यूपीसीएल के अधिकारी भी इसे लेकर गफलत में हैं। मोहनपुर विद्युत सब स्टेशन में अब भी मैन्युअल भुगतान लिए जाने की शिकायत मिली है। इस संबंध में मोहनपुर के एसडीओ विकास भारती ने बताया कि अभी सिस्टम में अपडेट नहीं हो पा रहा है, जिससे मैन्युअल रसीद काट रहे हैं।
उधर, गढ़वाल जोन के जीएम एसके टमटा का दावा है कि नए टैरिफ को सिस्टम में अपडेट कर दिया गया है। अगर मैन्युअल काम हो रहा है तो यह गलत है। इस बारे में जरूरी निर्देश दिए जाएंगे।