फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   up will give 425 crore to uttarakhand.

उत्तराखंड को 425 करोड़ रुपये देगा यूपी वन विकास निगम

Thu, 24 Nov 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/ अमर उजाला, नैनीताल Updated Thu, 24 Nov 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
up will give 425 crore to uttarakhand.
नैनीताल हाईकोर्ट - फोटो : PTI

उत्तर प्रदेश वन विकास निगम अब उत्तराखंड वन विकास निगम को 425.11 करोड़ रुपये देगा। राज्य गठन के बाद परिसंपत्तियों के बंटवारे में केंद्र सरकार के निर्देश पर यह धनराशि उत्तर प्रदेश वन विकास निगम को देनी है। बुधवार को हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश वन विकास निगम को यह राशि देने का आदेश दिया।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार उत्तराखंड वन विकास निगम ने हाईकोर्ट में 2007 में याचिका दायर कर कहा था कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभाजन के समय परिसंपत्तियों का बंटवारा हुआ था।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश को 46 प्रतिशत और उत्तराखंड सरकार को 54 प्रतिशत का शेयर देने का भारत सरकार ने शासनादेश जारी किया था। उत्तर प्रदेश सरकार ने उस शासनादेश का उल्लंघन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज तक नहीं मिले शेयर के रुपये
शेयर के 425.11 करोड़ रुपए वन विकास निगम उत्तराखंड को आज तक नहीं दिए गए। पूर्व में भारत सरकार और उत्तराखंड वन विकास निगम ने बार-बार उत्तर प्रदेश वन विकास निगम को भी भुगतान के लिए पत्र लिखे। बताया गया कि भुगतान नहीं हुआ। विभाजन के समय जो संपत्ति की राशि की एफडीआर बनाई गई थी, उसे उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने पास रख लिया। अभी तक उत्तराखंड वन विकास को नहीं दिया गया।


याचिका में कहा कि वर्ष 2001 के भारत सरकार के शासनादेश के अनुसार उत्तर प्रदेश वन विकास निगम 425.11 करोड़ रुपए उत्तराखंड वन विकास को दिए जाने की प्रार्थना की। पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की एकलपीठ ने उत्तर प्रदेश वन विकास निगम को 54 प्रतिशत राशि देने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed