फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   up Manufacturing corporation may be black list in Uttarakhand

UP निर्माण निगम उत्तराखंड में हो सकता है ब्लैक लिस्ट, जानिए क्या है पूरा मामला

Sat, 22 Apr 2017 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 22 Apr 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
up Manufacturing corporation may be black list in Uttarakhand

आयकर विभाग की छापेमारी से विवादों में आए यूपी निर्माण निगम पर अब सरकार भी कार्रवाई करने के मूड में लग रही है। सरकार निगम को ब्लैक लिस्ट कर सकती है। हालांकि प्रदेश में यूपी निर्माण निगम के 15 हजार करोड़ रुपये के निर्माण कार्य चल रहे हैं। दूसरी ओर, जीएम एसए शर्मा को हटाकर अब उनकी जगह बीआर शाह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

विज्ञापन


यूपी निर्माण निगम के जीएम एसए शर्मा हाल ही में आयकर विभाग की छापेमारी में विवादों में आए। उनकी 600 करोड़ से ऊपर की प्रॉपर्टी सामने आने के बाद राज्य सरकार ने निगम के भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण कार्यों पर फोकस किया है। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश सरकार ने यूपी निर्माण निगम को ब्लैक लिस्ट करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उधर, निर्माण निगम के विवादित जीएम एसए शर्मा को निगम के लखनऊ कार्यालय से अटैच करने के बाद दिल्ली से बीआर शाह को जीएम की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। यूपी निर्माण निगम के अधिकारियों के मुताबिक जीएम एसए शर्मा की अघोषित आय के तमाम तथ्य सामने आने के बाद अब उनकी विभागीय जांच शुरू की जा रही है। उनके कार्यकाल में अस्तित्व में आई तमाम परियोजनाओं की भी जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्तेदार भी कार्रवाई के घेरे में
जीएम एसए शर्मा के अलावा उनके तमाम करीबी रिश्तेदार भी कार्रवाई की जद में आ गए हैं। सूत्रों के मुताबिक एसए शर्मा ने कई रिश्तेदारों के नाम से भी मोंटा इनवेस्टमेंट किया हुआ है। शर्मा से जुड़े तमाम अधिकारियों की भी आयकर विभाग जांच पड़ताल कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed