फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Chance to do B.Ed in low fees till 19 April

Dehradun: शिक्षक बनने का सपना देख रह हैं तो पढ़ें ये खबर, कम फीस में बीएड करने के लिए 19 तक मौका

Wed, 12 Apr 2023 04:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 12 Apr 2023 04:18 PM IST
सार

दयानंद वूमेन ट्रेनिंग कॉलेज की प्रिंसिपल आरती दीक्षित ने बताया कि कॉलेज में इस समय सिर्फ बीएड का कोर्स उपलब्ध है।

विज्ञापन
Dehradun News: Chance to do B.Ed in low fees till 19 April
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दून के युवा अगर शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं और बीएड करना चाहते हैं तो 19 अप्रैल तक आवेदन का मौका है। शिक्षा का हब कहे जाने वाले दून में कम फीस में बीएड करने के लिए लड़कों के लिए सिर्फ एक सरकारी कॉलेज डीएवी है। लड़कियों के लिए डीएवी के अलावा दयानंद वूमेन ट्रेनिंग कॉलेज (डीडब्ल्यूटी) भी है।

विज्ञापन


दोनों कॉलेजों में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के माध्यम से दाखिले हो रहे हैं। दोनों कॉलेजों में सिर्फ 50-50 सीटें हैं। हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय से संबद्ध दून में चार कॉलेज एसजीआरआर, डीएवी, डीबीएस और एमकेपी पीजी कॉलेज हैं। इनमें सिर्फ डीएवी कॉलेज में बीएड होता है।
विज्ञापन


यहां पर लड़के और लड़कियां दोनों आवेदन कर सकते हैं, लेकिन दोनों मिलाकर कुल 50 सीटें उपलब्ध हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालय से संबद्ध दयानंद वूमेन ट्रेनिंग कॉलेज भी है। यहां पर भी 50 सीटें हैं। यहां सिर्फ लड़कियां ही बीएड कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 सीट के लिए आए 350 आवेदन
दयानंद वूमेन ट्रेनिंग कॉलेज की प्रिंसिपल आरती दीक्षित ने बताया कि कॉलेज में इस समय सिर्फ बीएड का कोर्स उपलब्ध है। 50 सीट के लिए 350 से अधिक आवेदन आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज में दो साल के बीएड में एक साल की फीस कम होती है। 10 से 12 हजार रुपये में बीएड हो जाता है। सीयूईटी से आवेदन करने के बाद मेरिट बनेगी, इसके आधार पर ही दाखिला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed