फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unlock-5 in Uttarakhand Latest News Today: heavy rush of tourist in uttarakhand tourist places

Unlock 5.0 in Uttarakhand : सात हजार पर्यटकों ने मसूरी के लिए कराया रजिस्ट्रेशन, हरकी पैड़ी पर भी लोगों की खासी भीड़

Sun, 11 Oct 2020 02:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 11 Oct 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
Unlock-5 in Uttarakhand Latest News Today: heavy rush of tourist in uttarakhand tourist places
सड़कों पर जाम - फोटो : amar ujala

कोविड-19 अनलॉक-5 में रोजाना हजारों पर्यटक उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। सैलानियों के आगमन से रौनक बढ़ गई है। साथ ही सड़कों पर जाम भी लगने लगा है। देहरादून स्मार्ट सिटी की वेबसाइट में करीब सात हजार पर्यटकों ने मसूरी के लिए शनिवार और रविवार का रजिस्ट्रेशन कराया है। 

विज्ञापन


शनिवार के बाद रविवार को मसूरी में पर्यटकों की भीड़ देखी गई। मुख्य चौराहों पर वाहनों का जाम लगने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यातायात को व्यवस्थित करने को लेकर सभी मुख्य चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस तैनात की गई है। मसूरी के पास कैंपटी फॉल में भी पर्यटकों की भारी भीड़ देखी जा रही है।
विज्ञापन

 

अनलॉक-05 के बाद से पर्यटकों की संख्या में इजाफा

जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अनलॉक-05 के बाद से पर्यटकों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। जबकि, पहले यह संख्या काफी कम थी। बताया कि पर्यटक भी मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं।

साथ ही मसूरी में पुलिस प्रशासन की टीम भी लोगों से लगातार कोविड-19 का पालन करने की अपील कर रही है। वहीं, मसूरी के होटल स्वामी भी उनके यहां रुकने वाले पर्यटकों से कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करा रहे हैं। 

स्थानीय रोजगार भी चमकेगा 

डीएम ने बताया कि पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से मसूरी में स्थानीय लोगों का रोजगार भी चमकेगा। बताया कि मसूरी में ज्यादातर लोग पर्यटन व्यवसाय से ही जुड़े हुए हैं। ऐसे में बीते छह महीने से बंद पड़े होटल, रेस्टोरेंट आदि में धीरे-धीरे रौनक बढ़ती जा रही है।
 
हरकी पैड़ी पर भी लोगों की खासी भीड़

वहीं रविवार को हरिद्वार स्थित हरकी पैड़ी पर भी लोगों की खासी भीड़ दिखाई दी। लोग गंगा स्नान करते नजर आए। अनलॉक-5 के बाद हरकी पैड़ी पर ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है।

पर्यटन स्थल पर मास्क नहीं तो एंट्री नहीं

मसूरी और देहरादून की खूबसूरत वादियों का लुत्फ लेने वाले सैलानी लगातार कोविड गाइडलाइंस की अनदेखी कर रहे हैं। ऐसे में अब पुलिस, प्रशासन और पर्यटन विभाग पर्यटकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की योजना बना रहा है। 

लॉकडाउन में राहत मिलने के बाद देहरादून और मसूरी के पर्यटन स्थल हर शनिवार-रविवार को गुलजार होने लगे हैं। लंबे समय से वादियों में पसरा सन्नाटा अब पर्यटकों की मस्ती से दूर होने लगा है, लेकिन तमाम सैलानी जोश में होश खो रहे हैं। पुलिस ने रविवार को मसूरी और देहरादून में बिना मास्क घूमने वाले तमाम पर्यटकों के चालान काटे।

इसके बावजूद जोश में पर्यटक मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन भूल रहे हैं। ऐसे में पुलिस और प्रशासन ने सोमवार से सख्ती करने की योजना बनाई है। इसके तहत जो भी पर्यटक बिना मास्क किसी भी पर्यटन स्थल पर जाएगा, उसे एंट्री ही नहीं दी जाएगी। 

रविवार को पुलिस ने चलाया अभियान

रविवार को सैलानियों की बढ़ी हुई भीड़ के मद्देनजर कोविड नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने बड़े पैमाने पर शहर में अभियान चलाया। जो भी लोग बिना मास्क घूमते नजर आए, उनके खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। वहीं, पर्यटन स्थलों के आसपास भी पुलिस ने खासी सख्ती बरती।

मास्क पहनेंगे तो नहीं होगी परेशानी

जिला पर्यटन अधिकारी जसपाल चौहान ने बताया कि सैलानियों को कोविड से बचाव के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है। होटलों और पर्यटन स्थलों पर पम्फलेट भी बांटे गए हैं। मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने से निश्चित तौर पर कोरोना से बचा जा सकता है। तमाम सैलानी अपने परिवार के साथ घूमने आ रहे हैं। ऐसे में वह अपनी और परिवार की जान खतरे में न डालें। मास्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed