{"_id":"5f8ac1878ebc3e9bbb18d08a","slug":"unlock-5-0-guidelines-in-uttarakhand-news-mussoorie-express-will-run-from-20-october-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unlock 5.0 in Uttarakhand : 20 अक्तूबर से चलेगी मसूरी एक्सप्रेस, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unlock 5.0 in Uttarakhand : 20 अक्तूबर से चलेगी मसूरी एक्सप्रेस, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी
Sat, 17 Oct 2020 03:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 17 Oct 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून-दिल्ली के बीच चलने वाली मसूरी एक्सप्रेस का संचालन 20 अक्तूबर से होगा। रेलवे बोर्ड ने इसकी मंजूरी दे दी है। उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के मद्देनजर देशभर में हुए लॉकडाउन के कारण अन्य ट्रेनों की तरह ही मसूरी एक्सप्रेस को भी संचालन के लिए रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन
फिलहाल दिल्ली देहरादून-जनशताब्दी, देहरादून-काठगोदाम जनशताब्दी और देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो चुका है। इसी क्रम में मसूरी एक्सप्रेस के संचालन को भी अनुमति दे दी गई है। देहरादून रेलवे स्टेशन को मुरादाबाद रेल मंडल से इस संबंध में शुक्रवार रात वायरलेस मैसेज प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
देहरादून रेलवे स्टेशन के अधीक्षक (परिचालन) सीताराम शंकर ने बताया कि 20 अक्टूबर को मसूरी एक्सप्रेस नई दिल्ली से चलकर देहरादून आएगी और उसी दिन रात को 9:30 बजे दिल्ली रवाना होगी। फिलहाल त्योहारी सीजन को देखते हुए 30 नवंबर तक ट्रेन के संचालन की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन