Unlock 5.0 in Uttarakhand : 15 अक्तूबर नहीं 16 से नए नियमों के साथ खुलेंगे मल्टीप्लेक्स
- हर दर्शक के बीच एक सीट का होगा अंतर, खुली खाद्य सामग्री भी नहीं बिकेगी, सिर्फ पैक्ड फूड मिलेगा
- फिल्म देखते हुए भीतर भी नहीं होगी ऑर्डर की डिलीवरी, काउंटर पर खुद लेना होगा ऑर्डर
- 15 अक्तूबर से मल्टीप्लेक्स सिनेमाघर खुलने की उम्मीद नहीं, 16 तारीख शुक्रवार से खुलेंगे मल्टीप्लेक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लंबे समय बाद मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघर भी खुलने जा रहे हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नए नियम लागू किए जाएंगे। सिनेमाघरों में सोशल डिस्टेंसिंग का खास ध्यान रखा जाएगा। दर्शकों के बीच एक सीट का अंतर रहेगा।
Coronavirus in Uttarakhand : शनिवार को मिले 462 नए मामले, 18 संक्रमितों की हुई मौत
राजपुर रोड स्थित मल्टीप्लेक्स के मालिक सुयश अग्रवाल ने बताया कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए मल्टीप्लेक्स में खाने की कोई सामग्री खुली नहीं बेची जाएगी। कोल्डड्रिंक के भी सिर्फ स्टील केन ही उपलब्ध होंगे।
इसके अलावा एंट्री गेट पर भी दर्शकों की जेब व अन्य चेकिंग नहीं की जाएगी। सिर्फ मेटल डिटेक्टर से ही चेकिंग होगी। क्रॉस रोड मॉल के मालिक इकबाल वासु ने कहा कि मल्टीप्लेक्स में सैनिटाइजेशन व सफाई व्यवस्था तेजी से की जा रही है। गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। उम्मीद है कि धीरे-धीरे व्यवसाय पटरी पर लौट आएगा।
15 नहीं 16 से अक्तूबर से खुलेंगे मल्टीप्लेक्स
सुयश अग्रवाल ने बताया कि सरकार के आदेश के अनुसार 15 अक्तूबर से मल्टीप्लेक्स व सिनेमाघर खोलने की तैयारी थी, लेकिन डिस्ट्रीब्यूटर ने 16 अक्तूबर (शुक्रवार) से सेवाएं देने को कहा है।
फिल्म इंडस्ट्री में शुक्रवार से ही हफ्ते की शुरुआत होती है। नई फिल्में भी इसी दिन रिलीज होती है। इसलिए 16 अक्तूबर से मल्टीप्लेक्स को खोला जाएगा।
फिल्म देखते हुए डिलीवरी सेवा नहीं मिलेगी
मल्टीप्लेक्स संचालकों ने बताया कि फिल्म देखते हुए फूड डिलीवरी सेवा पर रोक लगाने पर भी विचार चल रहा है। दर्शकों को काउंटर से ही खुद ऑर्डर लेना होगा। यह इसीलिए किया जा रहा है क्योंकि एक ही डिलीवरी ब्वॉय कई लोगों के संपर्क में आता है।