फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : 462 new case found in uttarakhand, 18 patients died

Coronavirus in Uttarakhand : शनिवार को मिले 462 नए मामले, 18 संक्रमितों की हुई मौत

Sat, 10 Oct 2020 08:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 10 Oct 2020 08:04 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : 462 new case found in uttarakhand, 18 patients died
corona sample - फोटो : PTI

शनिवार को उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के 462 नए मामले सामने आए। जबकि 18 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। वहीं शनिवार को 412 मरीज ठीक हुए हैं। अब राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 54525, कुल सही हुए मरीजों की संख्या 46185 और कुल मौत 734 हो गईं हैं। वर्तमान में 7321केस सक्रिय हैं।

विज्ञापन


शनिवार को मिले मरीज

अल्मोड़ा -6
बागेश्वर -14
चमोली -27
चंपावत -9
देहरादून -167
हरिद्वार -62
नैनीताल -56
पौड़ी- 10
पिथौरागढ़ -9
रुद्रप्रयाग- 6
टिहरी- 16
ऊधमसिंह नगर -63
उत्तरकाशी -17

अनलॉक पांच में लोग नहीं पहन रहे मास्क

हरिद्वार में अनलॉक पांच में लोग कोरोना महामारी को हल्के में लेने की भूल कर बैठे हैं। जुर्माने के प्रावधान के बावजूद लोग सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। पुलिस भी मास्क की अनिवार्यता के अनुपालन को लेकर सख्ती नहीं बरत रही है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर संक्रमण के फैलने का खतरा बना हुआ है।

हरिद्वार में लोग बिना मास्क पहने बेखौफ घूम रहे हैं। जिलाधिकारी और एसएसपी के निर्देश के बाद भी पुलिस मास्क न पहनने वालों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। जबकि बिना मास्क घूमने वाले लोगों पर पहली बार 200 और दूसरी बार 500 रुपये के जुर्माने का प्रावधान है, लेकिन लोग सार्वजनिक स्थलों पर बिना मास्क के नजर आ रहे हैं।

वहीं अधिकांश लोग औपचारिकता भर के लिए केवल मास्क से मुंह को ही ढक रहे हैं। हरिद्वार प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग संयुक्त प्रयासों से बीते दिनों के मुकाबले कोरोना का संक्रमण कुछ थमा है, लेकिन अब लोगों के सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने से स्थानीय स्तर पर कोरोना संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। इससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के लिए की गई मेहनत पर पानी फिर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed