फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Unlock 1 Char dham yatra 2020 in uttarakhand: badrinath kedarnath dham yatra will not Start till 30 june

चारधाम यात्रा 2020: अब 30 जून तक शुरू नहीं होगी बदरीनाथ-केदारनाथ धाम की यात्रा

Mon, 08 Jun 2020 10:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 08 Jun 2020 10:36 PM IST
सार

  • हक-हकूकधारियों, व्यापार संघ व होटल व्यवसायियों ने डीएम के साथ हुई बैठक में लिया निर्णय
  • डीएम के आदेश के बाद केवल तपस्या करने जा सकेंगे साधु-संत

विज्ञापन
Unlock 1 Char dham yatra 2020 in uttarakhand: badrinath kedarnath dham yatra will not Start till 30 june
बदरीनाथ/केदारनाथ - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण को देखते हुए केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की यात्रा अभी 30 जून तक शुरू नहीं  की जाएगी। सोमवार को रुद्रप्रयाग और चमोली में डीएम के साथ हुई हक-हकूकधारियों, व्यापार संघ व होटल व्यवसायियों की बैठक में सर्वसम्मति से ये फैसला लिया गया।

विज्ञापन


केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुल्का के अनुसार अब बाबा केदार के धाम में 30 जून तक आम श्रद्धालु नहीं जा सकेंगे। चमोली की जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि 30 जून तक किसी को भी बदरीनाथ धाम के दर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी। जिला सभागार में हुई बैठक में होटल व्यवसायियों ने एक दिन के लिए होटल व रेस्टोरेंटों की साफ-सफाई करने के लिए बदरीनाथ जाने का प्रस्ताव रखा, जिस पर जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने उन्हें एक दिन के लिए धाम जाने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: बदरीनाथ धाम: इतिहास में पहली बार सूखा तप्तकुंड का पानी, पूजा से पहले श्रद्धालु इसी 'चमत्कारी' जल में करते थे स्नान
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए संबंधित व्यवसायियों को जोशीमठ एसडीएम से अनुमति लेनी जरूरी है। निर्णय लिया गया कि 30 जून तक बदरीनाथ मंदिर का सिंहद्वार नहीं खोला जाएगा और किसी को भी मंदिर में दर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि मंदिर में पूर्व की भांति पूजा-अर्चना विधिवत रुप से चलती रहेगी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, डिमरी पंचायत के प्रवक्ता पंकज डिमरी, एसडीएम अनिल चन्याल आदि मौजूद थे।

तपस्या करने जा सकेंगे साधु-संत

जोशीमठ में क्वारंटीन अवधि पूर्ण करने वाले साधु-संतों को बदरीनाथ धाम में तपस्या करने की सशर्त अनुमति भी दे दी गई है। धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि साधु-संत बदरीनाथ धाम में अपनी कुटिया में ही तपस्या करेंगे। 30 जून तक किसी को भी बदरीनाथ धाम में दर्शन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

सरकार ने देवस्थानम बोर्ड को दिया था निर्णय लेने का अधिकार
बात दें कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री के हक-हकूकधारी फिलहाल चारधाम यात्रा के पक्ष में नहीं हैं। वे यात्रा शुरू करने का निरंतर विरोध भी करते आ रहे हैं। वहीं, चारधाम यात्रा शुरू करने का जिम्मा देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को सौंपे जाने के सरकार के आदेश के बाद बोर्ड सोमवार को सक्रिय हो गया है।

अन्य राज्यों के श्रद्धालु नहीं आ सकेंगे
प्रदेश सरकार के स्तर से जारी गाइडलाइन से स्पष्ट है कि चारधाम यात्रा जब भी शुरू  होगी व प्रदेश के अन्य धार्मिक स्थलों में दर्शन के लिए केवल राज्य के नागरिकों को अनुमति होगी। प्रदेश के बाहर के लोगों को यात्रा और धार्मिक स्थलों में दर्शन की अनुमति नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed