फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   University car driver raped a minor

यूनिवर्सिटी के कार चालक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

Thu, 31 Oct 2019 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
University car driver raped a minor
देहरादून। हर्रावाला क्षेत्र की एक यूनिवर्सिटी के कार चालक ने नाबालिग को बहलाफुसला कर कई माह तक दुष्कर्म करता रहा। दहशत के चलते पीड़िता उसकी करतूत किसी से कह नहीं सकी, लेकिन कार चालक के दबाव बनाने पीड़िता ने परिजनों से पूरी पीड़ा बयां कर दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पीड़िता के 164 के बयान दर्ज कराकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना हर्रावाला चौकी क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक कई माह तक दुष्कर्म करने वाला आरोपी पीड़िता के पिता का दोस्त बताया गया है। दरअसल पिता और मां एक संस्थान में काम करती है। आरोपी भी इस संस्थान में कार चलाने का काम करता है। माता-पिता सुबह अपनी नौकरी पर चले जाते थे। उस समय पीड़िता अपने छोटे भाई-बहन के साथ अकेली रहती थी। आरोपी अक्सर माता-पिता की अनुपस्थिति में घर आने-जाने लगा था। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद कई माह तक आरोपी डरा धमका कर दुष्कर्म करता रहा। नाबालिग विरोध करती तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चुप करा देता। हालांकि कुछ दिन बाद आरोपी ने पीड़िता के घर आना छोड़ दिया। पिछले कुछ दिनाें से आरोपी ने दोबारा पीड़िता पर संबंध बनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। इस बार पीड़िता ने अपनी पीड़ा माता-पिता के कह दी। पिता ने बिना देर किए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने बुधवार को पीड़िता के बयान कोर्ट में कलमबंद करा दिए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed