{"_id":"5cd1c002bdec2207426209d0","slug":"union-minister-uma-bharti-reached-gangotri-dham-after-gate-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपाट खुलने के बाद गंगोत्री धाम पहुंचीं केंद्रीय मंत्री उमा भारती, गंगा घाट पर की पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपाट खुलने के बाद गंगोत्री धाम पहुंचीं केंद्रीय मंत्री उमा भारती, गंगा घाट पर की पूजा-अर्चना
Tue, 07 May 2019 10:58 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 07 May 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री उमा भारती
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री उमा भारती मंगलवार को कपाट खुलने के बाद गंगोत्री धाम पहुंचीं। गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने बताया की मंत्री उमा भारती मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे गंगोत्री धाम पहुंची। यहां वे गंगा घाट पर आयोजित शाम की गंगा आरती में शामिल हुईं।
विज्ञापन
इसके बाद वह रात्रि विश्राम के लिए ईशावस्यम आश्रम में चली गईं। बताया कि उमा भारती ने अपनी इस यात्रा को निजी यात्रा बताया। इस दौरान उन्होंने तीर्थयात्रियों से मुलाकात करने के साथ ही उनका अभिवादन भी स्वीकार किया, लेकिन राजनीति आदि किसी मुद्दे को लेकर कोई बात नहीं की। बता दें कि सुश्री उमा भारती का गंगा भागीरथी से बेहद लगाव है और वह अक्सर अपने निजी भ्रमण के तहत गंगोत्री धाम आती रहती हैं।
विज्ञापन