फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Union Minister Ramesh Pokhriyal Nishank Told I never questioned Uttarakhand government work

मैंने उत्तराखंड सरकार के कामों पर कभी सवाल खड़े नहीं किए: केंद्रीय मंत्री निशंक

Fri, 08 Jan 2021 10:00 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 08 Jan 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Union Minister Ramesh Pokhriyal Nishank Told I never questioned Uttarakhand government work
रमेश पोखरियाल निशंक (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

केंद्रीय शिक्षा मंत्री व हरिद्वार के सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने साफ किया कि उन्होंने सरकार के कामों पर कभी सवाल खड़े नहीं किए। उन्होंने कहा कि वह ऐसे स्थान पर हैं कि उन्हें कामों की समीक्षा करनी पड़ती है। निशंक शुक्रवार को देहरादून में थे और मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। 

विज्ञापन


हरिद्वार में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति को लेकर उनकी सरकार से नाराजगी से जुड़े प्रश्न पर उन्होंने कहा, मैंने सरकार के कामों पर कभी भी सवाल खड़े नहीं किए। लेकिन हां, काम में तेजी होनी चाहिए। मैं जब किसी चीज की समीक्षा करता हूं तो लोग कहते हैं नाराजगी प्रकट की है।
विज्ञापन


अब मैं ऐसे स्थान पर हूं कि मुझे समीक्षा करनी ही पड़ेगी। मैं उन लोगों में से नहीं हूं कि यदि 99 प्रतिशत काम पूरा हो गया तो मैं कहूंगा पूरा नहीं हुआ, मुझे शत प्रतिशत ही चाहिए। कम का मतलब यह नहीं कि वह असफल है। मैंने विभागों को थोड़ा से कहा था, काम करो, ठीक करो और समय पर करो। जो टारगेट दिया है, उसे पूरा करो। यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है कि हम विभागों को जरा से सख्ती से कहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंभ अनुशासन के साथ अच्छा होगा
निशंक ने कहा कि हरिद्वार महाकुंभ अनुशासन के साथ अच्छा होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे परिस्थिति के अनुरूप सहयोग करें ताकि उनकी सरकार अच्छे से कुंभ का आयोजन कर सके।निशंक ने कहा कि कुंभ लोगों के मिलन का दुनिया का सबसे आकर्षक गंतव्य है। कुंभ ऐसा पर्व सब सीमाओं को तोड़कर पूरी दुनिया को इकट्ठा कर देता है। 2010 के कुंभ में 100 से भी अधिक देशों का आना इस बात का प्रमाण है कि मां गंगा राष्ट्रीय जरूरत नहीं बल्कि विश्व धरोहर है। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि गंगा इस प्रदेश से अवतरित होकर विश्व के कल्याण के लिए आगे बढ़ रही है। 

दिल्ली के स्कूलों को दिखाऊंगा तो पता चलेगा
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के राज्य के स्कूलों को लेकर आलोचना से जुड़े प्रश्न पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि मैं आपको दिल्ली के स्कूल दिखाऊंगा तब पता चलेगा। आपको उत्तर मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि सिसोदिया पार्टी के काम से उत्तराखंड आएं। अपना काम करें। मैं भी दूसरे राज्यों में जाता हूं। निशंक ने कहा कि भाजपा सबसे ताकतवर पार्टी है। भाजपा गांव-गांव के अंदर हर हृदय में कमल खिलाती है। 

किसान हित में कृषि कानून
डॉ. निशंक ने कहा कि कृषि कानून किसानों के हित में है। मोदी सरकार ने पांच साल में आठ लाख करोड़ किसानों के लिए बजट की व्यवस्था की।

Trending Videos

बूथ के कार्यकर्ता के बल पर ही सरकार बनती है : निशंक

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि बूथ का कार्यकर्ता भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। बूथ के कार्यकर्ता के बल पर ही सरकार बनती है। उन्होंने कहा कि पार्टी का स्पष्ट मानना है कि बूथ जीता तो चुनाव जीता, बूथ जीता तो देश जीता। डॉ. निशंक शुक्रवार को धर्मपुर विधान सभा में त्यागी रोड पर महावर धर्मशाला में भाजपा के शक्ति केंद्र की कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। इसने विश्व को सबसे लोकप्रिय व यशस्वी नेतृत्व के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दिए हैं। उन्होंने जमीनी कार्यकर्ता के महत्व पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी जो मार्ग खोज लेता है और प्रकृति को अपने अनुरूप ढाल देता है, वही योद्धा होता है। सही मायनों में बूथ के कार्यकर्ता योद्धा हैं। कार्यकर्ताओं को पूरी तन्मयता से कार्य करना चाहिए।अनवरत काम करने से कार्यकर्ता की पहचान बनती है, न कि पद से। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्य की पहचान होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तक ने बूथ पर कार्य किया है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए यह गौरव की बात है कि वह विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के सदस्य हैं। इसके साथ ही यह भी सम्मान की बात है कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय व प्रभावी नेताओं में शामिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी पार्टी के नेता हैं। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन- जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने आरोप लगाया कि नए कृषि कानूनों को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। कांग्रेस इतने वर्षों तक सत्ता में रही। मगर उसने किसानों के हित में कभी कुछ नहीं किया। मोदी सरकार किसानों के लिए काम कर रही है तो कांग्रेस क्षुद्र राजनीति पर उतर आई है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे विपक्षियों के दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब दें। उन्होंने केंद्र व प्रदेश की सरकार की उपलब्धियों की चर्चा पूरी ताकत के साथ करने की जरूरत पर जोर दिया। कार्यक्रम में उत्तराखंड रेशम फेडरेशन के अध्यक्ष अजीत चौधरी, भाजपा महानगर अध्यक्ष सीता राम भट्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर चौहान, मीडिया संपर्क विभाग के प्रदेश संयोजक राजीव तलवार, पूर्व दायित्वधारी अजेंद्र अजय, संदीप मुखर्जी, दिनेश सती, गोपाल पुरी, मुकेश सिंघल आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed