फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Union Minister Piyush Goyal Will flag off Purnagiri Jan Shatabdi Express Today on Tanakpur to Delhi Route

उत्तराखंडः टनकपुर-दिल्ली के बीच आज से दौड़ी पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस, रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दिखाई हरी झंडी

Fri, 26 Feb 2021 10:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)  Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 26 Feb 2021 10:13 PM IST
सार

  • वर्चुअल माध्यम से रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दिखाई हरी झंडी

विज्ञापन
Union Minister Piyush Goyal Will flag off Purnagiri Jan Shatabdi Express Today on Tanakpur to Delhi Route
कार्यक्रम में अनिल बलूनी, सांसद अजय टम्टा और नैनीताल सांसद अजय भट्ट भी मौजूद रहे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में सीमांत के लोगों को शुक्रवार को पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस के रूप में नई रेल गाड़ी का तोहफा मिल गया। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने वर्चुअल माध्यम से दोपहर 1:25 बजे टनकपुर स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रेलवे की ओर से कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। गुरुवार को डीआरएम आशुतोष पंत ने अधिकारियों के साथ टनकपुर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। 

विज्ञापन


राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की पहल पर टनकपुर रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए मां पूर्णागिरि नाम से जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया जा रहा है। शुक्रवार को कार्यक्रम के दौरान अनिल बलूनी भी टनकपुर में मौजूद रहे।
विज्ञापन


रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि रेल मंत्री ने वीडियो लिंक के माध्यम से एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने बताया कि टनकपुर रेलवे स्टेशन में आयोजित होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी, सांसद अजय टम्टा और नैनीताल सांसद अजय भट्ट भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआरएम ने गुरुवार को यहां आकर उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया था। उन्होंने स्टेशन में खड़ी जनशताब्दी एक्सप्रेस का निरीक्षण कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए थे। डीआरएम ने कहा कि एक्सप्रेस के संचालन से सीमांत क्षेत्र के लोगों को देश की राजधानी दिल्ली के लिए रेल सेवा का लाभ मिलेगा।

पौने दस घंटे का होगा सफर 

जनशताब्दी एक्सप्रेस के तोहफे से खुश सीमांत के लोगों को ट्रेन की यात्रा अवधि ने निराश किया है। एक्सप्रेस पर टनकपुर से दिल्ली तक का सफर पौने दस घंटे का होगा, वहीं यात्रियों को चेयर में बैठे-बैठे सफर तय करना होगा।

नए साल में सीमांत के अंतिम रेलवे स्टेशन टनकपुर से दिल्ली के लिए जनशताब्दी एक्सप्रेस की मंजूरी से लोग खुश हैं। उम्मीद थी कि जनशताब्दी के चलने से दिल्ली का सफर सात घंटे का होगा, लेकिन लोगों की उम्मीद के विपरीत जनशताब्दी में भी दिल्ली का सफर पौने दस घंटे का होगा।

वहीं चेयर ट्रेन होने से लोगों को पौन दस घंटे का सफर भी चेयर पर बैठकर तय करना होगा। हालांकि रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन चेयरें बेहद आरामदायक हैं और यात्रियों को सफर में मजा आएगा।

12 कोचों में दो एसी, दो जनरेटर चेयरकार कोच

आज से दिल्ली के लिए दौड़ने वाली जन शताब्दी एक्सप्रेस में 12 चेयरकार कोच हैं। आठ चेयरकार कोचों के अलावा दो एसी (वातानुकूलित) चेयरकार कोच तो दो जनरेटर चेयरकार कोच हैं।

ट्रेन से खटीमा पहुंचे सांसदों का हुआ स्वागत 
टनकपुर से पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस से खटीमा पहुंचे राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी एवं सांसद अजय भट्ट का प्लेटफार्म पर स्वागत किया गया। इस ट्रेन का स्टॉपेज खटीमा होने पर लोगों ने दोनों नेताओं को धन्यवाद भी दिया। नई ट्रेन से उतरते ही सांसद बलूनी एवं सांसद भट्ट संजय पार्क स्थित शहीद स्मारक पहुंचे और उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सांसद अजय टम्टा, विधायक पुष्कर सिंह धामी, डॉ. प्रेम सिंह राणा भी मौजूद थे।

वरिष्ठ व्यवसायी राजीव अग्रवाल के आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में राज्य सभा सांसद बलूनी ने कहा कि भाजपा सरकार उत्तराखंड के चौतरफा विकास के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस के समय को लेकर जो संशय है उसे शीघ्र दूर किया जाएगा। पत्रकारों के सवालों के जवाब में बलूनी ने कहा कि रेल मंत्रालय पहाड़ के अन्य महत्वपूर्ण स्थलों तक शीघ्र ही रेल सेवा शुरू करेगा।

उन्होंने किच्छा-टनकपुर से बागेश्वर-रामनगर-गैरसैंण को शीघ्र रेल सेवा से जोड़ने की बात भी कही। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि थारु जनजाति एवं सैनिक बाहुल्य क्षेत्र की जनता के साथ यहां के व्यापारियों को रेल सेवा का पूरा लाभ मिलेगा। राज्य सभा सांसद ने विधायक पुष्कर सिंह धामी की पीठ थपथपाई और कहा कि धामी के विकास संबंधी प्रयासों को क्षेत्र ही नही प्रदेश स्तर पर भी सराहा जाने लगा है। इस दौरान नंदन सिंह खड़ायत, गोपाल बोरा, रंदीप पोखरिया, मोहनी पोखरिया, वरुण अग्रवाल आदि मौजूद थे।

वैष्णो देवी तक नई ट्रेन चलाने की उठाई मांग
राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी एवं सांसद अजय भट्ट को यहां पहुंचने पर महिला मोर्चा जिला महामंत्री रेनू भंडारी ने पर्वतीय समाज के लिए सामुदायिक भवन, पूर्णागिरि से वैष्णो देवी तक नई रेल सेवा की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। वहीं विश्वजीत ने जलभराव से निजात दिलाने के लिए सीवर लाइन बनाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed