फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Union Minister Nitin Gadkari Attend in Vasudhaiva Kutumbakam Program in Dev Sanskriti University Haridwar

देव संस्कृति विश्वविद्यालय: व्याख्यान माला में पहुंचे नितिन गडकरी, कहा-लोगों के स्नेह से दिख रहा सीएम का कौशल

Tue, 13 Feb 2024 08:57 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 13 Feb 2024 08:57 PM IST
सार

गडकरी ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी को राज्य में किए अपने अच्छे कार्य गिनाने की जरूरत नहीं है, उत्तराखंड के लोगों का उनके प्रति यह स्नेह और विश्वास उनका कार्य कौशल साफ दिखता है।

विज्ञापन
Union Minister Nitin Gadkari Attend in Vasudhaiva Kutumbakam Program in Dev Sanskriti University Haridwar
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित व्याख्यान माला में पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मेरी एक बार पुनः गायत्री परिवार का हिस्सा बनने के लिए हरिद्वार आने की प्रबल इच्छा थी। यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे आप सभी से दोबारा जुड़ने का अवसर मिला है। कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राज्य में किए अपने अच्छे कार्य गिनाने की जरूरत नहीं है, उत्तराखंड के लोगों का उनके प्रति यह स्नेह और विश्वास उनका कार्य कौशल साफ दिखता है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह मेरा भी सौभाग्य है कि मुझे इस पावन धरा परम् वैभवशाली मंदिर में आने का मौका मिला है। हम सभी के लिए यह सौभाग्य का विषय है कि आज वसुधैव कुटुंबकम की थीम पर आयोजित इस विशेष व्याख्यानमाला में हम सभी को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है।
विज्ञापन


Uttarakhand: हरिद्वार पहुंचे नितिन गडकरी, दी 4750 करोड़ से अधिक 30 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की सौगात
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि देव संस्कृति विश्वविद्यालय एक प्रमुख शिक्षा संस्थान है, जो विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता प्रदान करता है। विश्वभर से छात्रों को अद्वितीय शिक्षा और विकास के अवसर प्रदान किए जाते हैं। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने शौर्य दीवार पर देश के अमर वीर जवानों को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विश्वविद्यालय परिसर में मौलश्री के पौधे भी रोपित किए। इस मौके पर विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति चिन्मया पांडेय, विधायक मदन कौशिक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed