{"_id":"5e8354658ebc3e78b7130e4b","slug":"union-environment-minister-took-it-through-video-conferencing154","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय वन पर्यावरण मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एफआरआई के निदेशक से ली तमाम जानकारी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
केंद्रीय वन पर्यावरण मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एफआरआई के निदेशक से ली तमाम जानकारी
Tue, 31 Mar 2020 11:58 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन , मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को एफआरआई आईसीएफआरई और आईजीएनएफए के निदेशकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तमाम जानकारी ली।
विज्ञापन
केंद्रीय वन मंत्री ने देहरादून स्थित तीनों संस्थानों के निदेशकों से कोरोना वायरस के चलते उपजे हालात और इससे निपटने को लेकर उठाए गए कदमों की विस्तार से जानकारी ली। तीनों संस्थानों के निदेशकों ने केंद्रीय वन मंत्री को तमाम पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट अकैडमी के निदेशक ओंकार सिंह ने अकादमी में प्रशिक्षण समेत तमाम मुद्दों पर केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया।
विज्ञापन
निदेशक ओमकार सिंह ने बताया कि फिलहाल कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉक डाउन का कड़ाई से पालन किया जा रहा है वही आईसीएफआरई के महानिदेशक व एफआरआई के निदेशक अरुण सिंह रावत ने कोरोनावायरस के चलते दोनों संस्थानों की कार्यशैली में आए बदलाव के बारे में बताया।
विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सभी अधिकारियों को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने पर जोर दिया साथ ही इस बात की भी हिदायत दी कि कोरोनावायरस के चलते लागू लाकडाउन का कड़ाई से पालन किया जाए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। केंद्रीय मंत्री नहीं देहरादून स्थित तमाम संस्थानों के निदेशकों के साथ ही देश भर के तमाम संस्थानों के निदेशकों से भी तमाम मुद्दों पर चर्चा की।