फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Union Budget less tax rate increase job

आम बजटः टैक्स रेट कम होने से बढ़ेंगे रोजगार

Wed, 01 Feb 2017 06:17 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 01 Feb 2017 06:17 PM IST
विज्ञापन
Union Budget less tax rate increase job
money

इस बार आम बजट में कई नए बदलाव निश्चित तौर पर टैक्स पेयर्स के लिए कई खुशियां लेकर आया है। बजट में आम वेतनभोगी से लेकर कंपनियों तक के लिए कुछ न कुछ अच्छा हुआ है। लांग टर्म में देखें तो इसके कई बड़े फायदे होने वाले हैं।

विज्ञापन


कारपोरेट टैक्स बढ़ने से कहीं न कहीं रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। प्रॉपर्टी को लेकर लांग टर्म कैपिटल का प्रावधान निश्चित तौर पर बेहतर नतीजा देगा। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सहित कई विकासशील शहरों के लिए प्रॉपर्टी का यह बदलाव अच्छा साबित होगा।
विज्ञापन


कारपोरेट टैक्स कम हुआ। 50 करोड़ रुपये तक सेल या टर्नओवर वाले का टैक्स रेट 30 प्रतिशत से घटाकर 25 प्रतिशत कर दिया गया है। कंपनियों के पास ज्यादा पैसा होगा। वह अपना विस्तार करेंगी। पैसा या तो इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने में लगेगा या फिर नई तकनीकी विकास में। निश्चित तौर पर इससे रोजगार के मौके बढ़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रॉपर्टी के हालात ठीक हो जाएंगे

Union Budget less tax rate increase job
नोटबंदी, बैंक, करेंसी एक्सचेंज - फोटो : self

राजनैतिक पार्टियों के लिए पारदर्शिता बढ़ गई है। अगर समय से रिटर्न फाइल नहीं करेंगी तो उन्हें टैक्स से छूट नहीं मिल पाएगी। इसे लांग टर्म के नजरिए से देखें तो बेहतर परिणाम आएंगे। प्रॉपर्टी के हालात ठीक हो जाएंगे।

पहले तीन साल में लांग टर्म कैपिटल एसेट माना जाता था जो कि अब दो साल कर दिया गया है। नोटबंदी और इससे पहले से चल रही प्रॉपर्टी की मंदी अब दूर होगी।

सेंट्रल एक्साइज या दूसरे अप्रत्यक्ष कर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जुलाई में जीएसटी आएगा। लिहाजा, अभी क्या सस्ता होगा, क्या महंगा होगा, कहना मुश्किल होगा।

अब यह होगा आयकर रिटर्न का गणित

Union Budget less tax rate increase job
tax

- पहले सालाना तीन लाख रुपये तक 3090 रुपये टैक्स लगता था लेकिन अब तीन लाख तक कोई टैक्स नहीं लगेगा।
- पहले पांच लाख रुपये तक 23,690 रुपये टैक्स लगता था। अब केवल 12875 रुपये का टैक्स लगेगा। यानी 10815 रुपये का फायदा होगा।
- पहले दस लाख रुपये तक 1,28,750 रुपये टैक्स लगता था। अब 1,15,875 रुपये टैक्स लगेगा। यानी 12,875 रुपये का फायदा होगा।

(द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया के देहरादून चैप्टर के चेयरमैन और वरिष्ठ सीए राजीव साहनी के मुताबिक)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed