फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Union budget 2023 Uttarakhand Congress Leaders Reaction

Budget 2023: उत्तराखंड कांग्रेस ने बजट को बताया निराशाजनक, कहा- मध्यम वर्ग को दीं शहद में लिपटी कड़वी गोलियां

Wed, 01 Feb 2023 09:32 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 01 Feb 2023 09:32 PM IST
सार

यशपाल आर्य ने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी, किसानों की दुर्दशा, महंगाई को कम करने और छोटे मझोले उद्योगों के लिए बजट में कुछ नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Union budget 2023 Uttarakhand Congress Leaders Reaction
करन माहरा और यशपाल आर्य - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने बजट में मध्यम वर्ग को शहद में लिपटी कड़वी गोलियां दी हैं। शिक्षा के बजट को 2.64 प्रतिशत से घटाकर 2.5 प्रतिशत करना और स्वास्थ्य का बजट 2.2 प्रतिशत से घटाकर 1.98 करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन


Budget 2023: अमृत काल के पहले बजट से उत्तराखंड की उम्मीदों को लगे पंख, ये फायदे देख रही सरकार
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी, किसानों की दुर्दशा, महंगाई को कम करने और छोटे मझोले उद्योगों के लिए बजट में कुछ नहीं किया गया है। कृषि, पब्लिक हेल्थ, शिक्षा, मनरेगा, फ़ूड सिक्योरिटी व सामाजिक सरोकारों, जन कल्याण के बजट आवंटन पिछले वर्ष की तुलना में कम किए गए हैं। जो किसान-मजदूर, गरीबों, पिछड़ों, दलितों आदिवासियों के लिए खतरे की घंटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आम बजट में मात्र कोरी घोषणाओं का अंबार लगाया गया है, उन्हें पूरा करने के लिए पैसा कहां से आएगा, इसका कोई उल्लेख नहीं है। बजट में नए रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए कोरी घोषणाएं मात्र हैं। कोरोना महामारी के बाद बेरोजगार हुए करोड़ों लोगों की पुर्नबहाली की बात पर भी सरकार मौन है।

मोदी सरकार ने पेश किया महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाने वाला बजट: करन माहरा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने मोदी सरकार के आम बजट को दिशाहीन, प्रतिगामी, विकास अवरोधी और आम आदमी के हितों के खिलाफ महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाने वाला बताया है। माहरा ने कहा कि आम बजट देश की आर्थिक वृद्धि को चोट पहुंचाने वाला है। देश के वित्त मंत्री ने बजट में आंकड़ों की बाजीगरी कर घुमाकर नाक पकड़ने का काम किया है। कोरी घोषणाओं व जुमलेबाजी वाले बजट में वित्तीय प्रबंधन का नितांत अभाव है। इस बजट से बेरोजगारी बढ़ने के साथ ही आम आदमी के सिर पर महंगाई का बोझ बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि वित मंत्री की ओर से प्रस्तुत बजट के प्रावधानों से खस्ताहाल अर्थव्यवस्था में विकास दर दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी।

माहरा ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से किसानों की आय दोगुनी करने की बात बार-बार की जाती है, लेकिन इसका कोई प्रावधान बजट में नहीं किया गया है। एक वर्ष के अंतराल में कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव और वर्ष 2024 के लोकसभा चुनावों को केंद्र में रखकर गरीब खाद्यान्न योजना में एक साल की वृद्धि मात्र की गई है।

उधर, उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी और मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने कहा कि बजट में नया कुछ भी नहीं है। टैक्स स्लैब में बदलाव न के बराबर है। महिला, युवा, बेरोजगार, किसान, मजदूर के लिए बजट में कोई राहत नहीं दी गई है। कुल मिलाकर आम बजट में अपने उद्योगपति दोस्तों का हित साध कर आम आदमी की उपेक्षा की गई है।

केंद्र सरकार का बजट दिशाहीन : धस्माना
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि बजट में महंगाई की मार झेल रहे देश के आम नागरिक को किसी प्रकार की राहत नहीं मिली और न ही बेरोजगारी को दूर करने का कोई तरीका बताया गया है। उन्होंने कहा कि इनकम टैक्स स्लैब में छूट भी एक धोखा है, क्योंकि जहां एक तरफ स्लैब को सात लाख तक टैक्स फ्री किया गया, वहीं चुपके से सरकार ने कई रियायतों को खत्म कर दिया।

उत्तराखंड के लिहाज से बजट निराशाजनक : महर्षि
प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने कहा कि उत्तराखंड के लिहाज से बजट बेहद निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि बुनियादी मुद्दों को ताक पर रखकर मोदी सत्कार ने अपनी मंशा जाहिर कर दी है, बजट में न तो रोजगार की बात है, न युवाओं के लिए कोई राहत है और न किसानों को राहत देने की कोई कोशिश ही की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed