Budget 2023: उत्तराखंड में भाजपा ने बजट को बताया स्वर्णिम भविष्य की नींव, पढ़ें किसने क्या दी प्रतिक्रिया
सांसद बंसल ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में यह बजट अमृतकाल में हमारा रोडमैप है, इसमें पिछले बजट को आधार लेकर आगे बढ़ने की कोशिश की गई है। इस बजट में सभी वर्गों के लिए कुछ न कुछ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि बजट में अगले 25 सालों के लिए भारत कैसे आगे बढ़े, इसकी नींव रखी गई है। बजट में किसानों से लेकर नौकरीपेशा लोगों और महिलाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों सभी के लिए अहम एलान किए गए हैं।
सांसद बंसल ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में यह बजट अमृतकाल में हमारा रोडमैप है, इसमें पिछले बजट को आधार लेकर आगे बढ़ने की कोशिश की गई है। इस बजट में सभी वर्गों के लिए कुछ न कुछ है। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों को केंद्र सरकार की ओर से अच्छी सौगात मिली है। बंसल ने कहा कि उद्योग जगत ने भी बजट का स्वागत किया है और अर्थव्यवस्था के लिए इसे सकारात्मक बताया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से देशभर से प्रतिक्रिया आ रही है व शेयर बाजार ने छलांग लगाई है, सभी इस बजट से खुश हैं।
Budget 2023: अमृत काल के पहले बजट से उत्तराखंड की उम्मीदों को लगे पंख, ये फायदे देख रही सरकार
भारत की समृद्धि का संकल्प है बजट- चंदन राम दास
कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने कहा कि केंद्रीय बजट 2023-24 नए भारत की समृद्धि का संकल्प है। इसमें अंत्योदय का विजन है। इसके अलावा गांव, गरीब, किसान, नौजवान व महिलाओं समेत समाज के हर वर्ग की आशाओं और राष्ट्र के समग्र उत्थान की अपेक्षाओं को पूरा करने वाला बजट है। है। निःसंदेह, यह बजट देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
ऐतिहासिक अमृत काल के बजट में हर वर्ग की भागीदारीः निशंक
पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री व हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि मोदी सरकार दूरदर्शी बजट पेश किया है, जो अमृतकाल में एक नए भारत की नींव रखेगा। निशंक ने कहा कि वर्ष 2014 की तुलना में इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश पर 400 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि की गई है। इस बार इंफ्रास्ट्रक्चर पर 10 लाख करोड़ रुपये का अभूतपूर्व निवेश होगा। यह निवेश युवाओं के लिए रोजगार और एक बड़ी आबादी को आय के नए अवसर पैदा करेगा। निशंक ने कहा कि यह बजट न्यू इंडिया के लक्ष्यों की प्राप्ति में देश के 130 करोड़ लोगों को नई ऊर्जा देगा। बजट में कृषि ऋण को बढ़ाकर 20 लाख करोड़ रुपये किया गया है। युवा उद्यमियों के लिए कृषि-स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए एग्रीकल्चर एक्सीलेटर फंड बनाया जाएगा।
निशंक कहा कि इस बजट में ढांचागत अवस्थापना विकास, स्वास्थ्य, रोजगार सृजन, आवास, सामाजिक कल्याण, कृषक कल्याण, उच्च शिक्षा, नवाचार एवं अनुसंधान पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है।
अमृतकाल का ऐतिहासिक बजट: गणेश जोशी
कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने केंद्र सरकार के बजट को अमृतकाल का ऐतिहासिक बजट बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई देते हुए कहा कि बजट देश को विश्व में सबसे अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। जोशी ने कैंप कार्यालय में बजट का लाइव प्रसारण देखा। उन्होंने कहा कि केंद्र का बजट भारत के अमृतकाल का विजन पत्र भी है। जो देश के विकास को नई ऊर्जा देने के साथ ही नया अध्याय लिखने में अहम योगदान देगा। साथ ही बजट में समाज के सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने का संकल्प है। युवा, महिला, किसान, उद्यमी, मजदूर इन सभी वर्गों को बजट का फायदा होगा। 2025 तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए केंद्र सरकार का बजट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
स्वर्णिम भविष्य की नींव है बजटः डॉ. धन सिंह रावत
स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बजट को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट देश के स्वर्णिम भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। जिसमें सभी वर्गों के लिए बजट की व्यवस्था की गई है। बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र विशेष महत्व देते हुए नवीन योजनाएं शुरू के लिए व्यवस्था की गई है। रावत ने शिक्षा पर जीडीपी का 2.9 फीसदी व स्वास्थ्य क्षेत्र में जीडीपी का 2.1 फीसदी बजट खर्च करने के की व्यवस्था के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया। बजट में नये नर्सिंग कॉलेजों व एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूलों की स्थापना करने, बच्चों व किशोरों के लिए राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना, एनीमिया उन्मूलन मिशन शुरू करने, मिलेट्स की पैदावार बढ़ाने व प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना-4 का लाभ हर वर्ग को मिलेगा।