फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uniform Civil Code UCC Preparation to extend the tenure of the expert committee Uttarakhand News in hindi

Uniform Civil Code: समिति का कार्यकाल फिर बढ़ाने की तैयारी, मिले सवा लाख से अधिक सुझावों में कई बेहद दिलचस्प

Sat, 29 Apr 2023 01:21 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 29 Apr 2023 01:21 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुमोदन के बाद समिति को विस्तार दिया जा सकता है। विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने की घोषणा की थी। सरकार गठन के बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश देसाई की अध्यक्षता में विशेषज्ञ समिति का गठन किया और समिति से छह महीने में यूसीसी का ड्राफ्ट मांगा।

विज्ञापन
Uniform Civil Code UCC Preparation to extend the tenure of the expert committee Uttarakhand News in hindi
यूनिफॉर्म सिविल कोड ड्राफ्ट कमेटी की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) बनाने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति का कार्यकाल फिर बढ़ाया जा सकता है। समिति को 27 मई तक ड्राफ्ट तैयार करना है, लेकिन अभी और काम बाकी है। इसलिए समिति ने शासन को चार माह का कार्यकाल बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा है।

विज्ञापन


समिति के सदस्य शत्रुघ्न सिंह ने प्रस्ताव भेजे जाने की पुष्टि की है। उधर, प्राप्त हुए प्रस्ताव पर गृह विभाग ने विचार विमर्श शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुमोदन के बाद समिति को विस्तार दिया जा सकता है। विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने की घोषणा की थी। सरकार गठन के बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में विशेषज्ञ समिति का गठन किया और समिति से छह महीने में यूसीसी का ड्राफ्ट मांगा।

विज्ञापन

समिति ड्राफ्ट तैयार नहीं कर पाई तो छह महीने का कार्यकाल बढ़ा दिया गया। इस हिसाब से समिति को आगामी 27 मई को ड्राफ्ट तैयार कर देना है। लेकिन इस काम में समिति को अभी और वक्त लगेगा। इसलिए समिति ने शासन से ड्राफ्ट फाइनल करने के लिए और समय की दरकार है। समिति को विवाह, तलाक, संपत्ति अधिकार, उत्तराधिकार, विरासत, गोद, रखरखाव, नागरिक अधिकार समेत कई अन्य मसलों पर संहिता बनानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राफ्ट का 75 प्रतिशत काम पूरा

समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट बनाने का 75 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। समिति ने अभी तक चरणबद्ध ढंग से कार्य किया है। सबसे पहले समिति ने ऑनलाइन और ऑफलाइन सुझाव लिए। इसके बाद उसने प्रदेश के विभिन्न इलाकों (जिनमें सीमांत, जनजातीय क्षेत्र भी शामिल हैं) में जाकर 30 से अधिक बैठकें कीं। धर्म गुरुओं, सामाजिक, धार्मिक व अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों से भी सुझाव लिए। करीब सवा दो लाख से अधिक सुझाव जुटाने के बाद समिति ने इनकी समीक्षा और अध्ययन शुरू किया।

समिति को मिले हैं कई दिलचस्प सुझाव

समिति को मिले सवा लाख से अधिक सुझावों में कई बहुत दिलचस्प हैं। मसलन कुछ लोगों ने समिति को लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाने, महिलाओं को पुरुषों के समान बराबरी का अधिकार देने, पिता की संपत्ति में बेटी को अधिकार देने और लिव इन रिलेशनशिप के मामले में भी सुझाव दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2023: केदारनाथ धाम के लिए 4315 यात्री रवाना, जानें यात्रा से जुड़ी ये पांच काम की बातें

शासन को समिति का कार्यकाल चार माह बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया है। हालांकि समिति की कोशिश 30 जून तक रिपोर्ट फाइनल करने की रहेगी। सिर्फ 25 प्रतिशत काम शेष रह गया है। -शत्रुघ्न सिंह, सदस्य, विशेषज्ञ समिति, यूसीसी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed