{"_id":"633806148c590a176b4c1f27","slug":"uniform-civil-code-in-uttarakhand-expert-committee-took-suggestions-of-people-by-visiting-inaccessible-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uniform Civil Code: एक्सपर्ट कमेटी ने दुर्गम क्षेत्रों में जाकर लिए लोगों के सुझाव, माणा गांव से की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uniform Civil Code: एक्सपर्ट कमेटी ने दुर्गम क्षेत्रों में जाकर लिए लोगों के सुझाव, माणा गांव से की शुरुआत
Sat, 01 Oct 2022 02:55 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 01 Oct 2022 02:55 PM IST
सार
15 अक्तूबर से कुमाऊं मण्डल के जनपदों के लिए भी भ्रमण कार्यक्रम तैयार किया गया है। गढ़वाल के दूरस्थ क्षेत्र हनोल, पुरोला, उत्तरकाशी आदि में भ्रमण कर लोगों के सुझावों को रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
माणा गांव में लोगों के सुझाव लेती टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राज्य स्तरीय समान नागरिक संहिता विशेषज्ञ समिति के सदस्यों ने नागरिकों का पक्ष सुनने के लिए प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रमण का कार्यक्रम निर्धारित किया। आज इसकी शुरुआत चमोली जिले के सीमांत माणा गांव से की गई। इस दैरान टीम के सदस्यों ने दूरस्थ व दुर्गम क्षेत्रों में जाकर लोगों के सुझाव लिए। विशेष तौर पर महिलाओं व युवाओं को इसके बारे में बताते हुए विवाह, संरक्षण, तलाक, गोद लेना, सम्पत्ति का अधिकार, आदि मुद्दों पर चर्चा की और सुझाव लिए।
विज्ञापन
Exclusive: उत्तराखंड में वन भूमि पर सबसे ज्यादा कब्जे मंदिरों के नाम पर, पढ़ें ये खास रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन