फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uniform Civil Code: CM Pushkar Singh Dhami said - our state spiritual and cultural center, hence purpose of bringing UCC

यूनिफॉर्म सिविल कोड: बिस्सू मेले में सीएम धामी बोले- उत्तराखंड आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र, इसलिए यह जरूरी

Fri, 15 Apr 2022 03:26 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पुरोला (उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, पुरोला (उत्तरकाशी) Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 15 Apr 2022 03:26 PM IST
सार

मोरी ब्लॉक के जखोल गांव में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बिस्सू मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मां गंगा का हमारा यह राज्य एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र है। इसलिए यूसीसी लाना हमारा उद्देश्य है।

विज्ञापन
Uniform Civil Code: CM Pushkar Singh Dhami said - our state spiritual and cultural center, hence purpose of bringing UCC
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मोरी ब्लॉक के जखोल गांव में आयोजित बिस्सू मेले में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यहां कई घोषणाएं की। उन्होंने सोमेश्वर महादेव मंदिर का सौंदर्यीकरण करने, सीएचसी पुरोला का उच्चीकरण कर उप जिला चिकित्सालय बनाने, पीएचसी मोरी को सीएचसी करने, नैटवाड सांकरी जखोल मोटर मार्ग को हाॅट मिक्स प्लान के तहत तैयार करने और नौगांव में महाविद्यालय खोलने की घोषणा की।
 

शुक्रवार को मोरी ब्लॉक के जखोल गांव में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बिस्सू मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मां गंगा का हमारा यह राज्य एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र है। इसलिए यूसीसी (यूनिफॉर्म सिविल कोड) लाना हमारा उद्देश्य है। हमने नीति और कानून विशेषज्ञों सहित एक समिति बनाने का निर्णय लिया है जो यूसीसी के संबंध में एक मसौदा तैयार करेगी।

विज्ञापन


इससे पूर्व सीएम धामी ने गुरुवार को खोली ब्लॉक पर्यटक स्थल बधाणीताल में दो दिवसीय बधाणीताल पर्यटन एवं बैसाखी मेले का शुभारंभ किया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बधाणीताल में पर्यटक आवास गृह बनाने, बधाणीताल का सौंदर्यीकरण और बरसिर-बधाणीताल मोटर मार्ग को हॉटमिक्स करने की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व धरोहर रम्माण मेले में शामिल होंगे सीएम

इस दौरान धामी ने कहा था कि देवभूमि उत्तराखंड में पौराणिक मेले, तीज-त्योहार की प्राचीन परंपरा है। कहा कि सरकार, इन प्राचीन सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शहरों से लेकर गांवों तक जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के लिए ठोस व्यवस्था बनाई जाएगी। वहीं सलूड़ डूंग्रा गांव में होने वाला विश्व धरोहर रम्माण मेला इस साल 27 अप्रैल को होगा। गांव के पुरोहितों ने रम्माण मेले की तिथि घोषित की है। इस बार मेले में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पर्यटन मंत्री को भी आमंत्रित किया गया है।

ये भी पढ़ें...प्रायश्चित नहीं गंगा पूजन करने आया हूं: कांग्रेस में विधायकों की नाराजगी और संघ प्रमुख मोहन भागवत को लेकर हरीश रावत का बड़ा बयान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed