फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unemployed pharmacists warn of siege of CM's residence

बेरोजगार फार्मेसिस्टों ने दी सीएम आवास घेराव की चेतावनी

Thu, 02 Dec 2021 12:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Unemployed pharmacists warn of siege of CM's residence
नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत प्रशिक्षित बेरोजगार डिप्लोमा फार्मेसिस्ट (एलोपैथिक) महासंघ ने मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी दी है। कोई सकारात्मक निर्णय न होने पर सात दिसंबर को यह घेराव कार्यक्रम किया जाएगा।
विज्ञापन

महासंघ के बैनर तले प्रदेश भर के बेरोजगार फार्मेसिस्ट एकता विहार सहस्त्रधारा रोड स्थित धरनास्थल पर गत 19 अगस्त से आंदोलनरत हैं। महासंघ पदाधिकारियों का कहना हे कि इस दौरान स्वास्थ्य महानिदेशालय से लेकर मुख्यमंत्री आवास तक रैली और आमरण अनशन भी किया गया, लेकिन 105 दिन बीत जाने के बाद भी सरकार द्वारा बेरोजगारों की मांग को लेकर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष महादेव गौड़ ने बताया कि बेरोजगार फार्मेसिस्ट कैबिनेट में प्रकरण न आने से बहुत आक्रोशित थे, लेकिन अगले दिन स्वास्थ्य मंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया। जिसमें कहा गया कि सरकार द्वारा पूर्व में उप केंद्रों में सृजित 536 पदों को यथावत रखने का मामला अगली कैबिनेट में लाकर शासनादेश तुरंत किया जाएगा। अभी तक इस दिशा में कोई कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है। गढ़वाल मंडल अध्यक्ष जगदीश थपलियाल ने बताया कि जन स्वास्थ्य एवं बेरोजगारी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे को नजरअंदाज करना सरकार की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। बुधवार को 105वें दिन धरना देने वालों में जयप्रकाश, धनपाल, जगदीश, शैलेंद्र, रविंद्र, राकेश, अरुण, अलिशा, सोनल, प्रमोद, विजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed