{"_id":"670e2d0c4c83eaf6940e95f6","slug":"underworld-don-pp-pandey-expelled-from-juna-akhara-haridwar-uttarakhand-news-in-hindi-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: अंडरवर्ल्ड डॉन पीपी पांडे जूना अखाड़े से बर्खास्त, अल्मोड़ा जेल में पिछले दिनों दी गई थी दीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: अंडरवर्ल्ड डॉन पीपी पांडे जूना अखाड़े से बर्खास्त, अल्मोड़ा जेल में पिछले दिनों दी गई थी दीक्षा
Tue, 15 Oct 2024 04:56 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 15 Oct 2024 04:56 PM IST
सार
अंडरवर्ल्ड डॉन पीपी पांडे को जूना अखाड़े से बर्खास्त कर दिया गया है। पीपी पांडे को अल्मोड़ा जेल में पिछले दिनों दीक्षा दी गई थी।
विज्ञापन
जूना अखाड़े में प्रेसवार्ता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
अल्मोड़ा जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन प्रकाश पांडे उर्फ पीपी को श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा ने जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद अखाड़े से बर्खास्त कर दिया है। पिछले दिनों अल्मोड़ा जेल में कुछ संतों की ओर से पांडे को दीक्षा देते हुए कई मठों की जिम्मेदारी सौंप दी गई थी।
विज्ञापन
मामला तूल पकड़ने पर जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक हरि गिरि महाराज ने जांच कमेटी गठित की थी। अंडरवर्ल्ड डॉन पीपी को जूना अखाड़े के कुछ संतों ने जेल में सन्यास की दीक्षा दी थी। जिसके बाद बड़ा हंगामा खड़ा हो गया था। आनन फानन जूना अखाड़े ने इस मामले में जांच कमेटी का गठन कर इसकी जांच करवाई।
विज्ञापन
जांच पूरी करने का समय दिया गया था
जूना अखाड़े में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम गिरी की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन किया गया था। दशहरा तक जांच पूरी करने का समय दिया गया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Cyber Attack In Uttarakhand: करोड़ों के सॉफ्टवेयर खरीदकर इस्तेमाल करना भूल गया आईटीडीए, ऐसी है हालत
जूना अखाड़ा की जांच पूरी होने के बाद प्रकाश पांडे उर्फ पीपी को बर्खास्त कर दिया गया है। कहा कि जेल में प्रकाश पांडेय को दीक्षा देने वाले संत फर्जी संत थे। सिर्फ दशनामी कुछ संत इसमें शामिल थे। उन्होंने बताया कि अंडरवर्ल्ड डॉन को अखाड़े से बाहर कर दिया गया है। संतों की भूमिका के सवाल पर हरिगिरि ने कहा कि मामले फिलहाल पीपी को बाहर किया है।