{"_id":"6593161da954f0ffeb019d25","slug":"under-the-drugs-free-uttarakhand-campaign-sahaspur-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-319903-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: हेरोइन और चरस के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: हेरोइन और चरस के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
I- 11.4 ग्राम हेरोइन और 252 ग्राम चरस बरामद, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्जI
ड्रग्स फ्री उत्तराखंड अभियान के तहत सहसपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से हेरोइन और चरस बरामद हुई। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी सहसपुर गिरीश नेगी ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई थीं। पहली टीम ने चौकी प्रभारी सभावाला विवेक राठी के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अकलीम निवासी ढाकी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से 11.4 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
वहीं दूसरी ओर चौकी प्रभारी धर्मावाला भरत सिंह रावत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने धर्मावाला क्षेत्र से हैप्पी निवासी कुंजाग्रांट कोतवाली विकासनगर को 252 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों के आपराधिक रिकाॅर्ड का पता किया जा रहा है। दोनों मादक पदार्थ कहां से लेकर आए इसका पता लगाया जा रहा है।