फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Under construction bridge collapsed in Govindghat chamoli News in Hindi

Chamoli News: गोविंदघाट में निर्माणाधीन पुल अचानक टूटा, आसपास मच गई अफरातफरी

Wed, 09 Apr 2025 02:40 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 09 Apr 2025 02:40 PM IST
सार

गोविंदघाट में निर्माणाधीन पुल अचानक टूट गया। इससे आसपास अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन
Under construction bridge collapsed in Govindghat chamoli News in Hindi
गोविंदघाट में निर्माणाधीन पुल टूटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गोविंदघाट में अलकनंदा नदी पर निर्माणाधीन 45 मीटर लंबे बैलीब्रिज का एक हिस्सा अचानक टूट गया। तेज हवा के कारण ब्रिज के पार्ट्स नदी में गिरने से यह एक ओर झुक गया है। गनीमत रही कि इस दौरान ब्रिज पर कोई मजदूर नहीं था जिससे बड़ी अनहोनी होने से बच गई। अब लोक निर्माण विभाग की ओर से ब्रिज के पार्ट्स खोलकर दोबारा जोड़े जाएंगे। इसमें लगभग दस दिन तक का समय लगेगा। ब्रिज निर्माण का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया था।

विज्ञापन

गोविंदघाट में बीते चार मार्च को झूलती चट्टान का एक बड़ा हिस्सा अचानक टूटने से अलकनंदा नदी पर निर्मित मोटर पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। इस कारण हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी के साथ ही पुलना और भ्यूंडार गांव की आवाजाही बंद हो गई थी। 8 मार्च को गोविंदघाट में लोनिवि ने बैलीब्रिज बनाने का काम शुरू किया था।

विज्ञापन


अब ब्रिज के ढांचे को अलकनंदा नदी पर स्थापित किया जा रहा था। बुधवार को गोविंदघाट क्षेत्र में मौसम खराब होने के कारण तेज हवाएं चल रही थीं। ब्रिज के दूसरे छोर की एप्रोच रोड से जुड़ने में मात्र आठ मीटर शेष बचा था कि अचानक ब्रिज का एक हिस्सा फिर टूट गया और अंतिम छोर के पार्ट्स झुककर अलकनंदा नदी में गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोनिवि के अधिशासी अभियंता नवीन ध्यानी का कहना है कि तेज हवा के कारण ब्रिज के पार्ट्स नदी में जा गिरे। ब्रिज को दोबारा जोड़ने का काम किया जाएगा। करीब दस दिन में पुल को आवाजाही के लिए सुचारु कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मजदूर सुरक्षित हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: चार माह बीत जाने के बाद भी अधिकांश अपर सचिवों ने नहीं किया गांव भ्रमण, शासन को सौंपनी थी रिपोर्ट

यात्रा सुविधाएं जुटाने का काम होगा प्रभावित

बैलीब्रिज के क्षतिग्रस्त होने से हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सुविधाएं जुटाने का काम भी प्रभावित हो गया है। हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा 25 मई से शुरू होगी। पैदल यात्रा मार्ग पर पुलना से घांघरिया तक बिजली और पानी की सुचारु सप्लाई करने का काम शुरू होना है। इसके अलावा सेना की टीम की ओर से घांघरिया से हेमकुंड साहिब तक बर्फ हटाने का काम भी किया जाना है। ब्रिज का काम प्रभावित होने से गोविंदघाट से पुलना तक सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों का सुधारीकरण कार्य भी शुरू नहीं हो पाया है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed