फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Under-19 cricketer Aryan Juyal told about his next target after win world cup

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद उत्तराखंड पहुंचे आर्यन जुयाल, बताया क्या है उनका अलगा टारगेट

Mon, 19 Feb 2018 01:12 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 19 Feb 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
Under-19 cricketer Aryan Juyal told about his next target after win world cup
aryan juyal

अंडर-19 क्रिकेट की विश्व विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रहे आर्यन जुयाल फिलहाल फर्स्ट क्लास क्रिकेट पर फोकस कर रहे हैं। उनका मानना है कि रणजी ट्रॉफी समेत अन्य लिस्ट ए टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन से ही भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होने का उनका सपना पूरा हो सकेगा। इसके लिए वह कोच की निगरानी में दिन-रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

विज्ञापन


विश्वकप जीतने के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे हल्द्वानी निवासी आर्यन ने बताया कि उनका फोकस अधिक से अधिक मैच खेलने पर है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम का हिस्सा बनने के बाद उन्हें फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अधिक मौके मिलेंगे।
विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में आर्यन ने कहा कि हल्द्वानी से निकलकर देश का प्रतिनिधित्व करना और विश्व विजेता टीम का हिस्सा बनना, किसी सपने के पूरा होने से कम नहीं है। हालांकि यह एक शुरुआत भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका मुख्य लक्ष्य भारतीय क्रिकेट टीम में जल्द जगह बनाना है। इसके लिए उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन करना होगा, जिसके लिए वह लगातार मेहनत कर रहे हैं। रविवार को अविरल क्लासेज पहुंचने पर संस्थान के निदेशक डीके मिश्रा ने आर्यन और उनके कोच रवि नेगी का अभिनंदन किया। अंडर-12 और अंडर-14 के खिलाड़ियों ने आर्यन से मुलाकात की। उन्होंने आर्यन के ऑटोग्राफ लिए और उनके साथ फोटो भी खिंचवाए।

आईपीएल बड़ा मंच, अंडर-19 के मौके भी भुनाऊंगा

Under-19 cricketer Aryan Juyal told about his next target after win world cup
आर्यन जुयाल - फोटो : अमरउजाला

अंडर-19 के मौके भी भुनाऊंगा
आर्यन ने कहा कि यूपी के अलावा वह भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम का भी हिस्सा हैं। यहां उन्हें जो भी मौके मिलेंगे, उन्हें भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अंडर-19 क्रिकेट टीम ने कोच राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में बड़ी सफलता हासिल की है। सभी खिलाड़ी उस जज्बे और हौसले को बनाए रखना चाहते हैं।

लौटने पर छापे की जानकारी मिली
आर्यन जिस वक्त न्यूजीलैंड में अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप खेल रहे थे, उसी वक्त हल्द्वानी स्थित उनके पिता के अस्पताल और आवास पर आयकर की टीम ने छापेमारी की थी। आर्यन के घरवालों को लगा कि उसे यह बात पता चलेगी तो वह चिंतित होगा और खेल से उसका ध्यान भटक जाएगा। लिहाजा घर वालों ने यह बात आर्यन को नहीं बताई। आर्यन ने कहा कि विश्वकप जीतने के बाद जब वह वापस भारत पहुंचे तब घरवालों ने उसे छापे के बारे में जानकारी दी।

आईपीएल बड़ा मंच
आर्यन जुयाल के कोच रवि नेगी का मानना है कि नए खिलाड़ियों के लिए आईपीएल एक बड़ा मंच है। आर्यन ने लिस्ट ए में डेब्यू नहीं किया था, लिहाजा आईपीएल ऑक्शन में शामिल नहीं किया गया। अब आर्यन फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने लगा है। इसलिए अगली बार ऑक्शन में उसके शामिल होने की पूरी संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed