फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uncontrolled speed...motorcycle skidded, medical student driver died

Dehradun News: बेकाबू रफ्तार... मोटरसाइकिल फिसली, चालक मेडिकल छात्र की मौत

Sat, 16 Nov 2024 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled speed...motorcycle skidded, medical student driver died
I- सुद्धोवाला और प्रेमनगर के बीच शुक्रवार सुबह हुआ हादसाI
विज्ञापन

I- मूल रूप से छत्तीसगढ़ निवासी था मृतक, दोस्त हुआ घायल
I
Iबेकाबू रफ्तार से चल रही मोटरसाइकिल एक मोड़ पर अनियंत्रित हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल चालक मेडिकल छात्र की मौत हो गई। जबकि, पीछे बैठा उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।I
I
I
Iहादसा शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे सुद्धोवाला और प्रेमनगर के बीच हुआ। मृतक की पहचान समर्थ साहू (20) पुत्र चंद्रशेखर साहू निवासी नेहरू नगर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। जबकि, मेलविन साइमन मिंज (22) पुत्र ललित कुमार मिंज निवासी बिलासपुर, छत्तीसगढ़ घायल हुआ है। समर्थ का परिवार देहरादून में किराये के मकान में रहता है। समर्थ मिजोरम से मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था। इन दिनों वह छुट्टियों में देहरादून आया था। बताया जा रहा है कि वह बृहस्पतिवार रात को सुद्धोवाला में रहने वाले अपने कुछ दोस्तों के पास गया था।
विज्ञापन

I
I
I
Iवहां से सुबह करीब साढ़े चार बजे निकला। एसओ प्रेमनगर गिरीश नेगी ने बताया कि सुद्धोवाला और प्रेमनगर के बीच पड़ने वाले पुल के आगे मोड़ पर उसने बाइक से नियंत्रण खो दिया। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दीवार से टकरा गई। इसमें समर्थ और मेलविन घायल होकर नीचे गिर गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने समर्थ को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I----
I
I
I
Iचीता पुलिस की भी नहीं सुनीI
Iप्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक समर्थ की बाइक बेहद तेज गति से चल रही थी। हादसे की जगह से कुछ दूर पहले ही वहां खड़े चीता पुलिसकर्मियों ने बाइक को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह नहीं रुका। बाइक इतनी तेज थी कि सड़क के हल्के मोड़ पर ही वह अनियंत्रित होकर फिसल गई।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article