फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC will release new Group C recruitment calendar, October 12 exam process not started

UKSSSC: समूह-ग की भर्तियां का नया कैलेंडर जारी करेगा आयोग, 12 अक्तूबर की परीक्षा की प्रक्रिया नहीं की शुरू

Thu, 09 Oct 2025 10:33 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 09 Oct 2025 10:33 PM IST
सार

आयोग ने पांच अक्तूबर को होने वाली सहकारी निरीक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी थी। इसके बाद 12 अक्तूबर को प्रस्तावित सहायक कृषि अधिकारी, प्राविधिक सहायक वर्ग-1 परीक्षा की प्रक्रिया ही शुरू नहीं की।

विज्ञापन
UKSSSC will release new Group C recruitment calendar, October 12 exam process not started
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्नातक स्तरीय परीक्षा पर चल रहे विवाद, सीबीआई जांच के साये के बीच अब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग अपनी परीक्षाओं का नया कैलेंडर जारी करेगा। इसके आधार पर ही आगामी समूह-ग भर्ती परीक्षाएं कराई जाएंगी।

विज्ञापन


21 सितंबर को हुई स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपर लीक का आरोप लगने के बाद फिलहाल सरकार ने उसकी पूरी प्रक्रिया रोकी हुई है। इसकी सीबीआई जांच की संस्तुति भी कर दी है। परीक्षा का भविष्य भी अभी तय नहीं है क्योंकि एकल सदस्यीय न्यायिक आयोग व एसटीएफ की सिफारिश के आधार पर परीक्षा रद्द होने पर निर्णय होगा। इन सभी संकट के बीच आयोग फिलहाल परीक्षाएं नहीं करा रहा है।
विज्ञापन


Uttarakhand: 11 को होगी मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा, 93577 परीक्षार्थी होंगे शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने पांच अक्तूबर को होने वाली सहकारी निरीक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी थी। इसके बाद 12 अक्तूबर को प्रस्तावित सहायक कृषि अधिकारी, प्राविधिक सहायक वर्ग-1 परीक्षा की प्रक्रिया ही शुरू नहीं की।

आयोग का कहना है कि यह प्रस्तावित तिथि थी। अब 28 अक्तूबर से होने वाली वन दरोगा शारीरिक दक्षता परीक्षा को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही है। आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि जल्द ही समूह-ग की भर्ती परीक्षाओं का नया कैलेंडर जारी किया जाएगा। इस हिसाब से ही जल्द परीक्षाएं कराई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed