{"_id":"68e7e71550f770252a0af456","slug":"uttarakhand-chief-minister-medhavi-student-incentive-scholarship-examination-will-be-held-on-11th-october-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: 11 को होगी मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा, 93577 परीक्षार्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: 11 को होगी मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा, 93577 परीक्षार्थी होंगे शामिल
Thu, 09 Oct 2025 10:18 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 09 Oct 2025 10:18 PM IST
सार
परीक्षा में कक्षा छह के 28558 और कक्षा नौ के 65019 परीक्षार्थी शामिल होंगे। विकासखंड स्तर पर परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों के 10 प्रतिशत छात्र-छात्राओं का चयन छात्रवृत्ति के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
Exam
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में पूर्व में स्थगित मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा अब 11 अक्तूबर को होगी। एससीईआरटी के अपर निदेशक पदमेंद्र सकलानी के मुताबिक 347 केंद्रों में 93577 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
अपर निदेशक के मुताबिक परीक्षा में कक्षा छह के 28558 और कक्षा नौ के 65019 परीक्षार्थी शामिल होंगे। विकासखंड स्तर पर परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों के 10 प्रतिशत छात्र-छात्राओं का चयन छात्रवृत्ति के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
CM Dhami Delhi Visit: वित्त मंत्री से मिले सीएम धामी, केंद्र सरकार से मांगी 7628 करोड़ की चार बड़ी परियोजनाएं
विज्ञापन
अपर निदेशक ने बताया कि चयनित छात्रों को कक्षा छह में 7200 रुपये, कक्षा सात में 8400 रुपये, कक्षा आठ में 9600 रुपये, कक्षा नौ में 10800 रुपये एवं कक्षा दस में 10800 रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाएगी। पूर्व में मौसम खराब होने व अन्य कारणों से दो बार परीक्षा स्थगित हो चुकी है।