फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC will make five new recruitment Soon youths will get job opportunity on more than 1400 posts

UKSSSC: स्नातक स्तरीय समेत पांच नई भर्तियां निकालेगा आयोग, युवाओं को 1400 से अधिक पदों पर नौकरी का मौका

Tue, 05 Sep 2023 08:40 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 05 Sep 2023 08:40 AM IST
सार

UKSSSC Recruitment News: पेपर लीक मामले के बीच ही अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को करीब पांच अधियाचन विभागों से मिले, जिनका अध्ययन करने के बाद भर्ती प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
UKSSSC will make five new recruitment Soon youths will get job opportunity on more than 1400 posts
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) जल्द ही स्नातक स्तरीय सहित पांच नई भर्तियां शुरू करने जा रहा है, जिनका कैलेंडर इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

इन भर्तियों से राज्य के युवाओं को 1400 से अधिक पदों पर नौकरी का मौका मिलेगा।

पिछले वर्ष आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती समेत कई भर्तियों के पेपर लीक हुए थे। इससे आयोग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई थी, जिसके बाद सरकार ने 23 समूह-ग की भर्तियां राज्य लोक सेवा आयोग को सौंप दी थी।
विज्ञापन


पेपर लीक मामले के बीच ही अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को करीब पांच अधियाचन विभागों से मिले, जिनका अध्ययन करने के बाद भर्ती प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी गई है। आयोग अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया, नई भर्तियों के लिए हमने पूरी तैयारी कर ली है। कैलेंडर जारी करके उसी हिसाब से भर्तियां कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Teachers Day 2023: उत्तराखंड में 300 शिक्षकों ने पेश की मिशाल, पढ़ाने के लिए भाया दुर्गम, छोड़ा सुगम

किस भर्ती से कितने पदों पर मिलेगा मौका

भर्ती का नाम                                    प्रस्तावित पदों की संख्या
सहायक कृषि अधिकारी                                 34
स्नातक स्तरीय भर्ती                                        200
कनिष्ठ लिपिक, आबकारी सिपाही भर्ती              293
एलटी भर्ती                                                   800
प्रयोगशाला सहायक, पशुधन अधिकारी भर्ती      150

हम एक-दो दिन में भर्तियों का कैलेंडर जारी करेंगे, जिसके तहत फरवरी तक पांच भर्तियों की परीक्षाएं कराने का प्रस्ताव है। यह सभी नई भर्तियां हैं।
- एसएस रावत, सचिव, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed