फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC UKPSC Paper Leak Case Rupendra became middle link in recruitment Scam Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand Paper Leak: एसटीएफ के हत्थे चढ़े कारोबारी रुपेंद्र, दरोगा भर्ती धांधली में भी बना था बीच की कड़ी

Mon, 20 Feb 2023 11:14 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 20 Feb 2023 11:14 AM IST
सार

परीक्षा में धांधली के संबंध में आठ अक्तूबर 2022 को पंतनगर विवि के पूर्व अधिकारी दिनेश चंद, आरएमएस के मालिक राजेश चौहान, सादिक मूसा, पंतनगर विवि के एक डीन समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। अब जांच में सामने आया है कि रुपेंद्र इस धांधली में पंतनगर विवि के अधिकारियों और आरएमएस कंपनी के बीच की कड़ी बना था।

विज्ञापन
UKSSSC UKPSC Paper Leak Case Rupendra became middle link in recruitment Scam Uttarakhand news in hindi
जेल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

एसटीएफ के हत्थे चढ़े लखीमपुर खीरी के कारोबारी रुपेंद्र का हाथ दरोगा भर्ती धांधली में भी था। बताया जा रहा है कि उसने आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन के कर्मचारियों के साथ मिलकर पंतनगर विश्वविद्यालय के अधिकारियों से मिलीभगत की थी। इसके बाद परीक्षा का पेपर आउट कराया गया। इस मामले में विजिलेंस ने भी उससे पूछताछ की है।

विज्ञापन

स्नातक स्तरीय परीक्षा की जांच के दौरान वर्ष 2015 में हुई दरोगा की सीधी भर्ती में भी धांधली की बात सामने आई थी। यह परीक्षा पंतनगर विवि की ओर से कराई गई थी। लेकिन, इसके प्रश्नपत्र आरएमएस कंपनी की प्रिंटिंग प्रेस में ही छपवाए गए थे। इस परीक्षा में धांधली के संबंध में आठ अक्तूबर 2022 को पंतनगर विवि के पूर्व अधिकारी दिनेश चंद, आरएमएस के मालिक राजेश चौहान, सादिक मूसा, पंतनगर विवि के एक डीन समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


अब जांच में सामने आया है कि रुपेंद्र इस धांधली में पंतनगर विवि के अधिकारियों और आरएमएस कंपनी के बीच की कड़ी बना था। सूत्रों के मुताबिक, उसने दिनेश चंद और अन्य अधिकारियों की पहचान आरएमएस के मालिक राजेश चौहान से कराई थी। आरएमएस ने ही प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट प्रकाशित की थी तो इसकी पूरी जानकारी रुपेंद्र को थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया जेल

इसके लिए रुपेंद्र ने दोनों तरफ से काफी पैसा लिया था। हालांकि, इससे अधिक उसकी और क्या भूमिका रही, यह विजिलेंस की जांच में ही पता चलेगा। एएसपी विजिलेंस रेनू लोहानी के नेतृत्व टीम ने रुपेंद्र से पूछताछ की है। उसे न्यायालय के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें...Somvati Amavasya Snan: धर्मनगरी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, आज शिव योग का विशेष संयोग, जानें ये खास बातें

रुपेंद्र पर भी गैंगस्टर एक्ट में होगी कार्रवाई

रुपेंद्र भी सादिक मूसा के गिरोह के गुर्गा है। लिहाजा, एसटीएफ उसके खिलाफ भी गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई करने जा रही है। उसकी संपत्तियों का आकलन भी शुरू किया जाएगा। विजिलेंस ने भी उसका नाम दरोगा भर्ती धांधली के आरोपियों में शामिल कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed