{"_id":"6a3589f0fce2b1ad6f0460e3","slug":"uksssc-releases-results-for-driver-recruitment-selected-candidates-to-undergo-a-proficiency-test-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UKSSSC: आयोग ने जारी किया वाहन चालक भर्ती का परिणाम, चुने हुए अभ्यर्थियों की होगी दक्षता परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UKSSSC: आयोग ने जारी किया वाहन चालक भर्ती का परिणाम, चुने हुए अभ्यर्थियों की होगी दक्षता परीक्षा
Sat, 20 Jun 2026 05:00 AM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Sat, 20 Jun 2026 05:00 AM IST
सार
आयोग ने वाहन चालक, प्रवर्तन चालक के 75 पदों की परीक्षा 31 मई को कराने के बाद महज 19 दिन में परिणाम जारी कर दिया।
विज्ञापन
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में वाहन चालक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने परीक्षा 31 मई को कराई थी। वहीं, उत्तर कुंजी पर आपत्तियों का निपटारा करने के बाद एक सवाल को परीक्षा के मूल्यांकन से हटा दिया है। अब चुने गए अभ्यर्थियों की वाहन चालक दक्षता परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
आयोग ने वाहन चालक, प्रवर्तन चालक के 75 पदों की परीक्षा 31 मई को कराने के बाद महज 19 दिन में परिणाम जारी कर दिया। तीन जून से सात जून के बीच उत्तर कुंजी पर आपत्तियां मांगी गई थीं। विषय विशेषज्ञों ने सभी आपत्तियों का निपटारा किया। इसके बाद एक सवाल को गलत मानते हुए मूल्यांकन से हटा दिया गया। इसमें परीक्षा के पेपर सेट-एक का सवाल नंबर पांच, पेपर सेट-बी का सवाल नंबर 16, पेपर सेट-सी का सवाल नंबर सात, पेपर सेट-डी का सवाल नंबर 12 शामिल है।
विज्ञापन
Uttarakhand: तीन माह के लिए सभी डीएम को NSA लगाने की शक्ति, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना
विज्ञापन
आयोग ने 75 रिक्तियों के सापेक्ष छह गुना अभ्यर्थियों का चयन किया है। अब चुने गए अभ्यर्थियों की वाहन चालन दक्षता परीक्षा होगी। आयोग के सचिव एनएस डुंगरियाल के मुताबिक, यह तिथि अलग से वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थी वेबसाइट पर अपडेट देखते रहें। वाहन चालन परीक्षा के बाद आयोग इसका परिणाम जारी करेगा। इसके बाद चुने गए अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन होगा।