फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC released List of 20 debar candidates of Forest Inspector recruitment paper leak case again

UKSSSC: वन दरोगा भर्ती पेपर लीक मामले के 20 डिबार अभ्यर्थियों की सूची दोबारा जारी, पढ़ें कब होगी परीक्षा

Mon, 05 Jun 2023 10:29 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 05 Jun 2023 10:29 AM IST
सार

वन दरोगा भर्ती परीक्षा 2021 में पेपर लीक करने वाले अभ्यर्थियों की सूची 16 मई को जारी की गई थी। इसमें दो अभ्यर्थियों ने आशंका जताई थी कि उनके नाम, पिता का नाम भी इंगित सूची में अन्य अभ्यर्थियों के समान होने से उनका डिबार सूची में दर्शा दिया गया है, जबकि उन्होंने इस परीक्षा में हिस्सा ही नहीं लिया था।

विज्ञापन
UKSSSC released List of 20 debar candidates of Forest Inspector recruitment paper leak case again
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 11 जून को होने जा रही वन दरोगा भर्ती परीक्षा से पहले पूर्व की परीक्षा में पेपर लीक करने वाले 20 डिबार अभ्यर्थियों की सूची दोबारा जारी की है।

विज्ञापन


पूर्व की सूची पर दो अभ्यर्थियों के सवाल उठाने के बाद आयोग ने जांच की और पाया कि डिबार सभी अभ्यर्थियों के नाम सही हैं। आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि वन दरोगा भर्ती परीक्षा 2021 में पेपर लीक करने वाले अभ्यर्थियों की सूची 16 मई को जारी की गई थी।
विज्ञापन


Uttarakhand News: केंद्र में रुके 259 करोड़ अनुदान का रास्ता साफ, जीटीसी जमा न कराने लगाई गई थी पूर्व में रोक
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें दो अभ्यर्थियों ने आशंका जताई थी कि उनके नाम, पिता का नाम भी इंगित सूची में अन्य अभ्यर्थियों के समान होने से उनका डिबार सूची में दर्शा दिया गया है, जबकि उन्होंने इस परीक्षा में हिस्सा ही नहीं लिया था। आयोग ने मामले का संज्ञान लिया। पाया कि जो सूची जारी की गई थी, उसमें सभी अभ्यर्थियों के नाम, पिता का नाम सही अंकित है।

डिबार अभ्यर्थियों के नाम, पिता के नाम की स्पष्टता के लिए आयोग ने उनके अनुक्रमांक के साथ दोबारा सूची जारी की है। आयोग सचिव के मुताबिक, डिबार छात्रों के नामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

वन दरोगा भर्ती के एडमिट कार्ड आज होंगे जारी
रद्द होने के बाद 11 जून को दोबारा होने जा रही वन दरोगा भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड सोमवार को जारी होंगे। आयोग के सचिव एसएस रावत के मुताबिक, एडमिट कार्ड वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर आदि देना होगा। एडमिट कार्ड का प्रिंट निकाल लें। परीक्षा के दिन इस एडमिट कार्ड के साथ एक ओरिजनल फोटोयुक्त आईडी लेकर परीक्षा केंद्र पर जाएं। साथ में एक रंगीन पासपोर्ट साइज तस्वीर भी लेकर जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed