फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC Recruitment Group-C posts Controller of Examinations Posting

खुला भर्ती परीक्षाओं का रास्ता: तीन लाख से अधिक बेरोजगारों को मिलेगी राहत, इन विभागों में होनी हैं भर्तियां

Sun, 14 Aug 2022 09:59 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 14 Aug 2022 09:59 AM IST
सार

इस्तीफा देने से पहले अध्यक्ष एस राजू ने आगामी भर्तियों की आठ परीक्षाओं पर रोक का पत्र शासन को भेजा था। जिसमें कहा गया था कि जब तक आयोग में परीक्षा नियंत्रक की तैनाती नहीं हो जाती, तब तक भर्ती परीक्षाएं कराना संभव नहीं है।

विज्ञापन
UKSSSC Recruitment Group-C posts Controller of Examinations Posting
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में परीक्षा नियंत्रक की तैनाती के बाद समूह-ग के करीब 4200 पदों पर होने वाली भर्ती का रास्ता खुल गया है। इससे पूर्व पेपर लीक प्रकरण में विवादों में घिरे अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने परीक्षा नियंत्रक की तैनाती होने तक रोक लगा दी थी। अब नौकरी की आस में बैठे तीन लाख से अधिक बेरोजगार को राहत मिल सकेगी।

विज्ञापन

 
आयोग में आठ महीने से परीक्षा नियंत्रक की कुर्सी खाली थी। इस्तीफा देने से पहले अध्यक्ष एस राजू ने आगामी भर्तियों की आठ परीक्षाओं पर रोक का पत्र शासन को भेजा था। जिसमें कहा गया था कि जब तक आयोग में परीक्षा नियंत्रक की तैनाती नहीं हो जाती, तब तक भर्ती परीक्षाएं कराना संभव नहीं है। दिसंबर में परीक्षा नियंत्रक नारायण सिंह डांगी के सेवानिवृत्त होने के बाद से सचिव संतोष बड़ानी ही परीक्षा नियंत्रक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
विज्ञापन

अब परीक्षा नियंत्रक की तैनाती के बाद पटवारी-लेखपाल, पुलिस कांस्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड, सहायक लेखाकार री-एग्जाम जैसी परीक्षाओं का रास्ता खुल गया है। इन विभागों में तमाम पदों के लिए बड़ी संख्या में युवाओं ने आवेदन किए हैं। अगले छह महीने में इन भर्तियों की परीक्षा होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि इन आठ भर्ती परीक्षाओं का तीन लाख से ज्यादा युवाओं को इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन विभागों में होनी हैं भर्तियां
फॉरेस्ट गार्ड भर्ती- 894 पद
पटवारी-लेखपाल भर्ती- 520 पद
पुलिस कांस्टेबल भर्ती- 1521 पद
सब इंस्पेक्टर भर्ती- 272 पद
लैब असिस्टेंट भर्ती - 200 पद
सहायक लेखाकार री-एग्जाम- 662 पद
उत्तराखंड जेई भर्ती - 76 पद
गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती- 100 पद

ये भी पढ़ें...Politics: फिलहाल नहीं होगा धामी के मंत्रिमंडल विस्तार, नई टीम की घोषणा के बाद ही दायित्वों पर होगा विचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed