फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC Public hearing postponed in inquiry committee constituted for eight examination Uttarakhand news

उत्तराखंड: UKSSSC में जन सुनवाई स्थगित, आठ परीक्षाओं को बनी उच्च स्तरीय जांच समिति के चलते लिया गया फैसला

Mon, 24 Oct 2022 09:01 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 24 Oct 2022 09:01 AM IST
सार

आयोग सचिव का कहना है कि हर महीने के पहले और चौथे शुक्रवार को शाम चार से पांच बजे की जन सुनवाई में ज्यादातर सवाल चयन से जुड़े आ रहे हैं। अब चूंकि यह भर्तियां जांच के अधीन हैं, इसलिए फिलहाल जन सुनवाई रोक दी गई है।

विज्ञापन
UKSSSC Public hearing postponed in inquiry committee constituted for eight examination Uttarakhand news
यूकेएसएससी - फोटो : UKSSSC:

विस्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने हर महीने के पहले और आखिरी शुक्रवार को होने वाली जन सुनवाई को स्थगित कर दिया है। आयोग सचिव के मुताबिक, आठ परीक्षाओं की उच्च स्तरीय जांच के चलते यह फैसला लिया गया है। आयोग के सचिव एसएस रावत की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, आयोग की आठ परीक्षाएं ऐसी हैं, जिनका या तो रिजल्ट नहीं आया या चयन संस्तुति भेजी जानी है।

विज्ञापन


इन भर्तियों को लेकर 18 अक्तूबर को आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई थी। इस बैठक में तय किया गया था कि आठों परीक्षाओं के लिए उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया जाएगा। आयोग सचिव के मुताबिक, हर महीने के पहले और चौथे शुक्रवार को शाम चार से पांच बजे की जन सुनवाई में ज्यादातर सवाल इन्हीं से जुड़े आ रहे हैं।
विज्ञापन


अब चूंकि यह भर्तियां जांच के अधीन हैं, इसलिए फिलहाल जन सुनवाई रोक दी गई है। हालांकि, आयोग ने यह भी साफ किया है कि जो उम्मीदवार इससे अलग किसी और समस्या को लेकर आना चाहते हैं तो वह लिखित में अपना प्रत्यावेदन आयोग को दे सकते हैं। इस पर आयोग निर्णय लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Diwali 2022: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने बढ़ाई गश्त, संदिग्ध गतिविधियों पर डॉग स्क्वाड से नजर

दीपावली के बाद साफ होगी भर्तियों पर तस्वीर
दीपावली के बाद आयोग की आठ भर्तियों पर निर्णय होगा। हालांकि, इनमें से चार भर्तियों को कैबिनेट की बैठक में रद्द किया जा चुका है। फिर भी आयोग का कहना है कि चूंकि कैबिनेट के निर्णय की कोई लिखित सूचना आयोग को नहीं मिली है, इसलिए इन भर्तियों को रद्द नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि आयोग की उच्च स्तरीय जांच समिति 15 दिन में अपनी रिपोर्ट आयोग को सौंपेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed