{"_id":"630f14eb21d2db09970c9a54","slug":"uksssc-paper-leak-relatives-of-accused-who-stole-money-were-also-questioned","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर लीक मामला: आरोपी को मिले धन को ठिकाने लगाने वाले रिश्तेदारों से भी होगी पूछताछ, एक डायरेक्टर भी रडार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर लीक मामला: आरोपी को मिले धन को ठिकाने लगाने वाले रिश्तेदारों से भी होगी पूछताछ, एक डायरेक्टर भी रडार पर
Wed, 31 Aug 2022 01:37 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 31 Aug 2022 01:37 PM IST
सार
UKSSSC पेपर लीक मामले आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन का मालिक राजेश चौहान गिरफ्तार हुआ था। आरोप था कि उसने दो करोड़ रुपये में केंद्रपाल को पेपर बेचा था। इसके बाद ही केंद्रपाल ने हाकम के माध्यम से अपनी चेन चलाई थी। इस पैसे को राजेश चौहान ने खुद के खातों में न लेकर अपने रिश्तेदारों को दिलवाया था।
विज्ञापन
एसटीएफ की प्रेस कांफ्रेस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेपर लीक मामले में अब एसटीएफ आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन के मालिक राजेश चौहान को मिले धन को ठिकाने लगाने वाले उसके रिश्तेदारों से भी पूछताछ करेगी। इसके अलावा कंपनी के अन्य डायरेक्टर भी रडार पर हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही इनमें से भी कुछ गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
शनिवार को आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन का मालिक राजेश चौहान गिरफ्तार हुआ था। आरोप था कि उसने दो करोड़ रुपये में केंद्रपाल को पेपर बेचा था। इसके बाद ही केंद्रपाल ने हाकम के माध्यम से अपनी चेन चलाई थी। इस पैसे को राजेश चौहान ने खुद के खातों में न लेकर अपने रिश्तेदारों को दिलवाया था।
इस पैसे से बहुत सी संपत्तियां भी खरीदने की बात सामने आई हैं। एसटीएफ को जांच में पता चला था कि राजेश और केंद्रपाल को मिलवाने की कड़ी भी उसकी ससुराल का एक रिश्तेदार है। इन रिश्तेदारों ने भी इस तरह की कमाई से बहुत सा पैसा बटोरा है। इनसे कुछ कृषि और अकृषि भूमि धामपुर के आसपास खरीदी गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...'हरदा' के बयान से गरमाई सियासत: विस भर्ती को लेकर बोले ..तब मैंने कुंजवाल से कहा था, आप आग से खेल रहे हैं
एसटीएफ को अभी तक राजेश की ज्ञात प्रॉपर्टी का ही पता था। इनकी जानकारी एसटीएफ ईडी को भेज रही है। अब बेनामी संपत्तियां भी राजेश के नाम पर हो सकती हैं। इनका पता भी लगाया जा रहा है। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सारी जानकारियों को विभिन्न एजेंसियों के साथ साझा किया जा रहा है। पकड़े गए हर व्यक्ति के बारे में गहनता से पड़ताल की जा रही है।