{"_id":"62ef2db07863ca5f54021039","slug":"uksssc-paper-leak-news-63-answers-written-on-toilet-paper-viral-six-hours-ago","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UKSSSC Paper Leak: छह घंटे पहले वायरल हो गए थे टॉयलेट पेपर पर लिखे 63 जवाब, सवालों का मिलान करते ही उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UKSSSC Paper Leak: छह घंटे पहले वायरल हो गए थे टॉयलेट पेपर पर लिखे 63 जवाब, सवालों का मिलान करते ही उड़े होश
Sun, 07 Aug 2022 08:44 AM IST
शाहरुख खान
आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 07 Aug 2022 08:44 AM IST
सार
स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में आयोग के पास व्हाट्सएप के स्क्रीनशॉट पहुंचे थे।
सवालों का मिलान करते ही उनके होश उड़ गए थे। जानकारी मिली है कि छह घंटे पहले टॉयलेट पेपर पर लिखे 63 जवाब वायरल हो गए थे। फिलहाल पुलिस को दस्तावेज उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
यूकेएसएसएससी के चेयरमैन एस राजू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा के टॉयलेट पेपर पर लिखे हुए 63 सवालों के जवाब परीक्षा से छह घंटे पहले ही वायरल हो गए थे। व्हाट्सएप का ऐसा ही स्क्रीनशॉट आयोग के पास पहुंचा था, जिसका मिलान करने पर अधिकारियों केे होश उड़ गए थे। उन्होंने तत्काल यह स्क्रीनशॉट पुलिस को उपलब्ध कराया था, जिसकी जांच चल रही है।
चार दिसंबर और पांच दिसंबर को आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा हुई। चार दिसंबर को सुबह दस बजे से पहली पाली की परीक्षा होनी थी। इसी दिन सुबह तीन बजकर 58 मिनट का जवाब लिखे टॉयलेट पेपर का स्क्रीनशॉट परीक्षा के कुछ दिनों बाद आयोग के पास पहुंचा। आयोग के अध्यक्ष एस राजू ने इसका संज्ञान लिया और इस पर लिखे गए 63 सवालों के जवाब का मिलान किया। सभी जवाब बिल्कुल सही थे।
यह देखकर आयोग के अधिकारी भी हतप्रभ रह गए। आयोग के निवर्तमान अध्यक्ष एस राजू का कहना है कि टॉयलेट पेपर के तीन स्क्रीनशॉट उन्होंने पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर यह सॉल्यूशन वास्तव में सुबह तीन बजकर 58 मिनट का है तो पेपर के बड़े स्तर पर लीक होने की भी आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
रिजल्ट के ट्रेंड से पकड़ में आए 82 संदिग्ध उम्मीदवार
आयोग को अप्रैल में शिकायतें मिलने के बाद इसकी गहराई से पड़ताल की गई। पुरानी परीक्षाओं के रिजल्ट से कुछ उम्मीदवारों के अंकों के ट्रेंड का मिलान किया गया तो कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आईं। आयोग ने पेपर लीक के 82 संदिग्ध उम्मीदवारों को चिह्नित करने के बाद उनकी जानकारी पुलिस की साइबर सेल को उपलब्ध कराई थी।

Trending Videos
हमें एक टॉयलेट पेपर के तीन फोटो मिले थे। इन पर क्रम में सवालों के नंबर और उनके जवाब लिखे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जब हमने अपने पेपर और उनके उत्तरों से मिलान किया तो पता चला कि सभी 63 सवालों के जवाब बिल्कुल ठीक थे। हमने एसटीएफ को सभी दस्तावेज उपलब्ध कराए हुए हैं। अगर इन स्क्रीनशॉट का समय बिल्कुल सही निकला तो हो सकता है कि पेपर सोशल मीडिया के माध्यम से बड़े पैमाने पर वायरल हुआ हो।
-एस राजू, निवर्तमान अध्यक्ष, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
-एस राजू, निवर्तमान अध्यक्ष, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग