{"_id":"631ee6054f576e52db3bde32","slug":"uksssc-paper-leak-case-nainital-high-court-issues-notice-to-government-and-seeks-response","type":"story","status":"publish","title_hn":"UKSSSC: नैनीताल हाईकोर्ट ने परीक्षा को लेकर सरकार को जारी किया नोटिस, कांग्रेस विधायक की याचिका पर हुई सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UKSSSC: नैनीताल हाईकोर्ट ने परीक्षा को लेकर सरकार को जारी किया नोटिस, कांग्रेस विधायक की याचिका पर हुई सुनवाई
Mon, 12 Sep 2022 01:34 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 12 Sep 2022 01:34 PM IST
सार
नैनीताल हाईकोर्ट ने UKSSSC भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर खटीमा के कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी की याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट ने 21 सितंबर तक सरकार को मामले में पूरा जानकारी देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UKSSSC पेपर लीक मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने सरकार को नोटिस भेजा है। इस नोटिस में नैनीताल हाईकोर्ट ने सरकार से भर्ती परीक्षा को लेकर कई सवालों के जबाब मांगे हैं। बता दें, उपनेता प्रतिपक्ष की ओर से मामले में नैनीताल हाईकोर्ट में याचिका डाली थी, जिस पर हाईकोर्ट ने सुनवाई की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...UKSSSC: पांच हजार से अधिक पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर चुका था आयोग, अब नए सिरे से होंगी शुरू
विज्ञापन
यूकेएसएसएससी परीक्षाओं में गड़बड़ियां सामने आने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। विपक्ष मामले में सरकार को घेरने की पुरजोर कोशिश कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ सरकार ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए मामले में निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है। जिसके चलते सरकार लगातार मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
नैनीताल हाईकोर्ट ने यूकेएससीसी की भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर खटीमा के कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी की याचिका पर सुनवाई के बाद सरकार से पूछा है कि परीक्षा में किस-किस की नियुक्ति कैसे-कैसे हुई, उसका पूरा चार्ट बनाकर 21 सितम्बर से पहले दाखिल करें।